Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सौहार्द की इबादत में होली के रंग

    ShagunBy ShagunMarch 9, 2025 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 459

    नवेद शिकोह

    माता-पिता नहीं चाहते कि उसकी संतानों के बीच ज़रा भी मनमुटाव हो, तो परमात्मा को कितना बुरा लगता होगा जब उसके बंदे धर्म, जाति, त्योहार, मंदिर या मस्जिद को लेकर आपस में लड़ते हैं। मानवता का तकाजा है सामाजिक सौहार्द, और यही परमात्मा की सबसे बड़ी इबादत है। ऐसी इबादत के कुछ रंग लखनऊ की होली में झलकेंगे, और दुनिया को एक बार फिर संदेश देंगे कि भाईचारे, साम्प्रदायिक सौहार्द और मोहब्बत का शहर गंगा-जमुना तहजीब का केंद्र है।
    यहां मुस्लिम भाई होली के रंगो के समान में रमजान में नमाज ए जुमा का वक्त बढ़ा देते है और नमाज के एहतराम में हिन्दू भाई होली के पारंपरिक जुलूस का समय परिवर्तित कर देते हैं।

    रमज़ान, होली और नवरात्र के मौसम में कुछ ऊपर वाले ने और कुछ नीचे वालों ने सौहार्द की इबादत की छटाएं बिखेरी हैं। होली के दिन होली के रंग खेलने के सम्मान में माह-ए-रमज़ान की नमाज-ए- जुमा का समय बढ़ा कर मुस्लिम समाज ने सौहार्द की इबादत का काबिले तारीफ काम किया है। इत्तेफाक कि कुदरत ने भी रमजान के रोजों और नवरात्र के वर्त को एक दूसरे के दामन से जोड़ा है। पवित्र तीस रोजों का सिलसिला जिस दिन खत्म हो रहा है उसी दिन से नवरात्र के नौ व्रत पवित्रता का वातावरण जारी रखेंगे।

    रमज़ान इबादत का महीना है। जिसमें हर पुण्य कार्य का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। खासकर त्याग, संयम, धैर्य और समर्पण रमजान की इबादतों का केंद्र है। मानवता और सौहार्द में योगदान सबसे पवित्र इबादत है। लखनऊ के रोजेदारों ने माह-ए-रमजान में त्याग और समर्पण पेश कर सौहार्द कायम रखने की बड़ी इबादत के प्रमाण दिए है।

    रमजान में नमाज़ का महत्व बढ़ जाता है। खासकर नमाज-ए-जुमा का विशेष महत्व होता है। इसका समय भी निश्चित होता है। जिस तरह सनातन धर्म में ब्रह्म मूहर्त यानी परमात्मा का समय निश्चित होता है वैसे ही इस्लाम में भी इबादत के वक्त तय हैं। लेकिन इस्लामी शर्तों, बंदिशों, नियमों और समय विशेष की हिदायतों से भी ऊपर एक ताकत को रुतबा दिया गया है। ये ताकत सर्वश्रेष्ठ है, सर्वोपरि है। इस ताकत या इस भावना को अधिकार दिया गया है कि वो किसी भी इस्लामी नियम,बंदिश, हिदायत को शिथिल कर दे, उसकी अनिवार्यता को रद्द कर दे। इस्लाम की सबसे बड़ी इस ताकत का नाम है- इंसानियत, जिसका सबसे निकट रिश्ता भाईचारा, सौहार्द और प्रेम से होता है। इस इंसानियत को कायम रखने के लिए इस्लाम अपना ब्रह्म मूहर्त में बदलाव कर सकता है।

    रमजान की खास नमाज ए जुमा की जमात का एक समय निश्चित है। जो तकरीबन साढ़े बारह से एक के दरम्यान होता है। नमाज-ए-जुमा की जमात का मकसद अल्लाह की इबादत के साथ अपने लोगों से मिलना उनकी खैरियत जानना, हालचाल लेना भी होता है। इसीलिए एक निश्चित समय और स्थान पर जुमे की नमाज ए जमात होती है। नमाज के बाद खुतबा ( मौजूदा हालात और इस्लामी नुक्ते नजर पर लेक्चर) होता है।

    माह ए रमज़ान का दूसरा जुमा होली के दिन पड़ रहा है। नमाज का समय साढ़े बारह से एक के बीच होता है और होली के रंग का भी यही समय है। सुबह से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक सड़कों पर खूब रंग खेला जाता है। इस बात के मद्देनजर गंगा जमुनी तहजीब के शहर लखनऊ की इस्लामी संस्थाओं और उलमा (धर्म गुरुओं) ने नमाज -ए-जुमा के तकनीकी इस्लामी निश्चित समय को होली के रंगों के सम्मान में बढ़ा दिया है। 14 मार्च यानी होली के दिन पड़ने वाले रमजान के दूसरे जुमे की नमाज दो बजे होगी। ताकि दो धर्मों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली के रंग और जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न हो। आपस में प्रेम बढ़े, भाईचारा कायम हो। गंगा जमुनी तहजीब जिन्दा रहे और कोई अराजक तत्व किसी तरह की शरारत की साज़िश रच कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश ना रच सकें। इस पहल का हिन्दू समाज ने कुछ इस तरह स्वागत और सम्मान किया कि लखनऊ के एक पारंपरिक होली के जुलूस का नमाज के मद्देनजर समय परिवर्तन कर दिया गया।

    आपसी भाईचारे और सौहार्द की तालियां दोनों हाथों से कुछ ऐसे बजीं कि लगा कि रमजान और नवरात्र के मौसम की इबादतें गले मिल रही हों।

    Shagun

    Keep Reading

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading