आज केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद के पूर्व सदस्य संजय दीक्षित के अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन को राजधानी में प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनशन स्थल पर जाकर समर्थन दिया ।
उमाशंकर दुबे, समाज सेवी जेपी द्विवेदी , अजीत सिंह बागी, अध्यक्ष हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान, सलमान रिजवी साहब ,राम गोपाल सिंह एवं अनशन पर समय व्यतीत कर मेरा मनोबल बढ़ाया।
इसी बीच संजय दीक्षित ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जारी किया जिसमें 45000 मनरेगा संविदा कर्मियों के हित के लिए मांगे रखी गई हैं. यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश के 822 ब्लॉक में मनरेगा संविदा कर्मी 5 तारीख को जिले के अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को प्रेषित करेंगे।







