Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, December 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    किताबों की खुशबू और कथक की थिरकन: लखनऊ के पुस्तक मेले में बिखरे साहित्य और संस्कृति के रंग

    ShagunBy ShagunSeptember 13, 2025 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,282

    लखनऊ, 13 सितंबर। बलरामपुर गार्डन, अशोक मार्ग पर 22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला अपनी समापन बेला की ओर बढ़ रहा है। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर ग्यारहवें दिन मेला पुस्तक प्रेमियों और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर रहा। किताबों की सैर से लेकर रतन सिस्टर्स की मनमोहक कथक प्रस्तुति तक, मेले ने हर दिल को छू लिया।

    पुस्तक प्रेमियों ने खरीदीं मनपसंद किताबें

    मेले में किताबों की दुनिया में खोए लोग अपनी पसंद की पुस्तकें चुनते दिखे। बाराबंकी के विनय ने दलित साहित्य की 15 किताबें खरीदीं, तो मधूलिका ने जय शेट्टी की संन्यासी की तरह सोचें और रोजर की फर्स्ट थिंग्स फर्स्ट को चुना। इंटर स्टूडेंट्स अवंतिका और प्रभात ने बाइनाकुलर जैसे उपकरणों पर ध्यान दिया, जबकि नन्हे पाठक ऋचा, क्षिति और आरव रंग-बिरंगी कलरिंग बुक और कहानियों की किताबों में मग्न हो गए।

    साहित्य और सम्मान का संगम

    मेले के मंच पर निखिल प्रकाशन के पर्यावरण चेतना और सम्मान समारोह में 108 हिंदी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। बंगाल के सेवानिवृत्त शिक्षक सुकुमार जैन की बांग्ला पुस्तक काकोली का विमोचन भी हुआ। इसके बाद पुस्तक मेला समिति और द ट्रिब्यून के सम्मान समारोह में कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट, प्रो. बलराज चौहान, प्रो. ए सिंह, पीएफ आयुक्त एके गुप्ता, शिक्षाविद् रचना मेहरोत्रा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न से नवाजा। सम्मानित होने वालों में डॉ. एसएन गुप्ता, डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. फराह अरशद, सिटी एसेंस पत्रिका की ईशा सिंह और अन्य शामिल थे।

    बिजली सी गति में रतन सिस्टर्स का मोहक कथक

    मेले में रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा के डांस ग्रुप की शास्त्रीय कथक और अन्य नृत्य प्रस्तुतियों में बिजली सी चपलता दिखी। ईशा-मीशा ने रुद्राष्टकम में शिव का वंदन स्तवन किया। राम वंदना के संग सूफी रंगत में छाप तिलक सब छीन्हीं… भी अलग अलग रंगों में रही।

    ख्वाबों का ताना-बाना और कथक की जादुई शाम

    शाम को वाणी प्रकाशन की रतन श्रीवास्तव रतन की पुस्तक ख्वाबों का ताना-बाना का विमोचन हुआ। इसके बाद भुशुण्डि साहित्य संस्थान के कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला मंच पर रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा के डांस ग्रुप ने शास्त्रीय कथक और अन्य नृत्यों से बिजली सी चपलता बिखेरी। रुद्राष्टकम में शिव वंदना, राम वंदना और सूफी रंगत में छाप तिलक सब छीन्हीं ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। उनकी शिष्याओं अनुष्का सिंह और रिद्धिमा श्रीवास्तव ने गणेश वंदना और काहे छेड़ पर नृत्य कर समा बांधा।

    यह मेला न केवल साहित्य का उत्सव रहा, बल्कि संस्कृति और कला का अनूठा संगम भी बन गया। जैसे-जैसे मेला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, लखनऊवासियों के दिलों में किताबों और कथक की यह खुशबू लंबे समय तक बनी रहेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    worried

    जिन शब्दों में आधार होता है वो मन को जीत लेते हैं

    When partition was spoken in the Gard-e-Safar and Lucknow smiled again in Sayyargan-e-Sukhan

    जब गर्द-ए-सफर में बंटवारा बोल उठा और सय्यारगान-ए-सुख़न में लखनऊ फिर मुस्कुराया

    HarperCollins India launches Gaur Gopal Das's new book 'You Can Have It All'

    हार्परकॉलिन्स इंडिया लॉन्च कर रहा गौर गोपाल दास की नई किताब ‘यू कैन हैव इट ऑल’

    The second evening of the Sparrow Festival was immersed in folk culture with chanting the name of Ram.

    राम नाम जपियो के साथ लोक संस्कृति में नहायी गौरैया महोत्सव की दूसरी शाम

    On the first evening of the Sparrow Culture Festival

    गौरैया संस्कृति महोत्सव की पहली शाम में सुनाई दी धुन ऐ री सखी घर कैसे जाऊं…. जमुना जल कैसे भर लाऊं….

    Two-day Sparrow Culture Festival begins today/November 13th and 14th

    दो दिवसीय गौरैया संस्कृति महोत्सव आज से/ 13 व 14 को

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    BBAU: Basant Kanaujia's expulsion revoked on 25th day, agitation ends, thanks expressed to supporters

    बीबीएयू: 25वें दिन बसंत कनौजिया का निष्कासन वापस, आंदोलन समाप्त, समर्थकों के प्रति जताया आभार

    December 12, 2025
    Silence of laborers on the border roads of Arunachal Pradesh

    सीमांत की सड़कों पर मजदूरों का सन्नाटा

    December 12, 2025

    शोले का 50 साल बाद ओरिजिनल क्लाइमेक्स के साथ थिएटर्स पर धमाका

    December 12, 2025
    Chaos at BBAU: Security guard points gun at professor, Dalit student's hunger strike continues for 24th day!

    BBAU में प्रोफेसर पर सुरक्षा गार्ड ने तान दी बंदूक, दलित छात्र का अनशन जारी !

    December 12, 2025
    A wave of faith surged during Sai Baba's Charan Paduka Yatra, devotees were immersed in devotion with drums and cymbals.

    साई बाबा की चरण पादुका यात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिभाव में सराभोर हुए भक्त

    December 12, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading