Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    ग्रहणों का महासंयोग और उसकी अनोखी कहानी

    ShagunBy ShagunMarch 4, 2026 ज़रा हटके No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The Great Coincidence of Eclipses and Its Unique Story
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 918

    1935 के बाद 103 साल बाद फिर आएगा सात ग्रहणों का दुर्लभ रिकॉर्ड! क्या होगा 2038 में? : वर्ष 1982 के बाद एक वर्ष में तीन ब्लड मून पूर्ण चन्द्र ग्रहण की घटना अब वर्ष 2485 में

    राहुल कुमार गुप्ता

    लखनऊ : ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि ब्रह्मांड का एक रहस्यमयी नाटक है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी कतार में आ जाते हैं, तो छाया का यह खेल हमें चकित कर देता है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य की रोशनी को रोक लेता है, और चंद्र ग्रहण तब जब पृथ्वी अपनी छाया से चंद्रमा को ढक लेती है। यह रोशनी-छाया का खेल इतना सटीक होता है कि यह सदियों में खुद को दोहराता है।

    बता दें कि खगोल विज्ञान बताता है कि एक साल में ग्रहणों की अधिकतम संख्या 7 तक हो सकती है खगोलशास्त्र के जानकारों का मानना है कि यह ‘महासंयोग’ तब बनता है जब ग्रहणों का मौसम साल की शुरुआत और अंत दोनों में खुल जाता है। इतिहास में ऐसे साल बहुत कम आए हैं। आखिरी बार 1982 में ऐसा हुआ था, और उससे पहले 1935 में।

    एक अध्ययन के अनुसार 1935 में कुल 7 ग्रहण पड़े थे जिसमे 5 सूर्य ग्रहण (ज्यादातर आंशिक) और 2 चंद्र ग्रहण (दोनों पूर्ण)। वहीं 1982 में संतुलन अलग था। 4 सूर्य ग्रहण और 3 पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून)। तीन पूर्ण चंद्र ग्रहण एक ही साल में होना बेहद दुर्लभ है, क्योंकि आमतौर पर साल में सिर्फ दो चंद्र ग्रहण होते हैं। 1982 में यह जादू 9 जनवरी, 6 जुलाई और 30 दिसंबर को हुआ था, जब चंद्रमा लाल रंग में नहाया था।The Great Coincidence of Eclipses and Its Unique Story

    अब अगला ऐसा तीन ब्लड मून वाला साल? खगोलीय गणनाओं के मुताबिक, यह संयोग अब 2485 में दोबारा बनेगा। यानी हमें सैकड़ों साल इंतजार करना होगा!

    लेकिन अच्छी खबर यह है कि सात ग्रहणों वाला महासंयोग ज्यादा दूर नहीं। 1982 के बाद अगली बार यह 2038 में आएगा, और फिर 2094 में। यानी आने वाली पीढ़ियां इसे देख सकेंगी।

    माना जाता है कि यह महज संख्याएं नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की लय हैं। वैज्ञानिक इसे गणित और गति का खेल मानते हैं, लेकिन ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं में इन ग्रहणों को बड़े बदलावों का संकेत माना जाता है।

    1935 में इतने सूर्य ग्रहणों को वैश्विक सत्ता के हिलने-डुलने से जोड़ा गया। उसी दौर में हिटलर की ताकत चरम पर पहुंची, इटली ने इथियोपिया पर हमला किया। द्वितीय विश्व युद्ध की नींव पड़ी। सूर्य को ‘राजा’ या सत्ता का प्रतीक मानकर ज्योतिषी इसे ईश्वरीय संरक्षण के कम होने का संकेत बताते थे।

    1982 में तीन ब्लड मून और कुल सात ग्रहणों को जनता की बेचैनी और संघर्ष से जोड़ा गया। फॉकलैंड युद्ध छिड़ा, लेबनान में हिंसा बढ़ी, शीत युद्ध का तनाव चरम पर था। ब्लड मून को पुराने युग के अंत और नए संघर्ष की शुरुआत माना जाता है। उसी साल ग्रहों का ग्रैंड अलाइनमेंट भी हुआ था, जिसे ‘जुपिटर इफेक्ट’ कहा गया। यह हर 176-180 साल में होता है, अगला लगभग 2161 में आएगा।

    वैज्ञानिक कहते हैं कि ग्रहणों का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता, लेकिन इतिहास दिखाता है कि जब आसमान में छाया सात बार खेलती है, तो धरती पर भी सत्ता, समाज और इतिहास में उथल-पुथल मच जाती है।

    अब सोचने वाली बात यह है कि क्या 2038 में फिर कुछ ऐसा ही होगा? यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल, यह ब्रह्मांड हमें याद दिलाता है कि हर अंधेरे के बाद रोशनी है, और हर छाया के पीछे एक नई सुबह छिपी है।

    Shagun

    Keep Reading

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026
    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    June 21, 2026
    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    June 21, 2026

    जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

    June 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading