नई दिल्ली 4 जुलाई : कोलकाता लॉ कॉलेज में विधि छात्रा से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने बड़ा सच उजागर किया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हमने छात्रा को दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। हमें लगा कि छात्रा इस डर से पुलिस के पास नहीं जाएगी। इसके बाद मैंने कुछ दोस्तों से कॉलेज के पास बने पुलिस स्टेशन पर नजर रखने के लिए कहा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 24 साल की लॉ की छात्रा के साथ 25 जून को कोलकाता के कस्बा इलाके के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था। पीता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने अपने पिता से इस भयावह अपराध के बाद उसे कॉलेज से ले जाने के लिए कहा था। कुछ ही देर बाद मनोजीत और सह- आरोपी प्रमित मुखोपाध्याय और जैद अहमद कैंपस से चले गए।







