राजा रघुवंशी हत्याकांड : खुली नई परते दर परते सच्चाई
नई दिल्ली 11 जून : पुलिस के दावों को माने तो राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राजा की हत्या के समय सोनम वहां मौजूद थी चारों आरोपियों ने बताया कि इंदौर से शिलॉन्ग की डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। इसलिए वे ट्रेन से गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग पहुंचे थे। विशाल ने हथियार खरीदा था। उसने ही राजा पर पीछे से पहला वार किया था। जब राजा अचेत हुआ तो सभी ने मिलकर राजा को नीचे खाई में फेंक दिया।’
एक रिपोर्ट के मुताबिक 23 मई को सोनम फोटो शूट के बहाने पहाड़ी कोरसा इलाके में राजा को ले गई। रास्ते में ही तीनों आरोपी राजा से मिले। हिंदी में बात की और साथ चल दिए। थोड़ी देर बाद सुनसान जगह देखकर सोनम ने चिल्लाकर कहा- मार दो इसे। हत्या के बाद सोनम ने फोन तोड़े। आरोपी भी अपने-अपने घर ट्रेन से रवाना हुए। सोनम अकेली वाराणसी गई। यहां बस स्टैंड पर दो लोग उसे छोड़ने गए।
उधर राजा रघुवंशी हत्याकांड के चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे भी सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया। देर रात उसे बीना से इंदौर लाया गया था। तीन अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाहा को सोमवार को ही सात सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया था। चारों आरोपी क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं। अब चारों को शिलांग पुलिस अपने साथ प्लेन से ले जाएगी। फिर सोनम सहित अन्य आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा। शिलांग में हत्या के बाद तीन आरोपी इंदौर आ गए थे और एक को बीना से गिरफ्तार किया गया है। सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया, जबकि पांचवें आरोपी को यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया है। इंदौर में हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ किसी थाने में नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी के बंगले पर हुई । शिलांग पुलिस अब उनके बयान लेगी कि उन्होंने राजा की हत्या कैसे की। शिलांग पुलिस ने इंदौर से भी आरोपियों की कॉल डिटेल, मर्डर की योजना से जुड़े सबूत जुटाए हैं। सोनम और चारों आरोपियों ने इंदौर के सुपर कॉरिडोर के एक कैफे में राजा के मर्डर की प्लानिंग की थी।







