Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    आवश्यकता है…!

    ShagunBy ShagunSeptember 12, 2024 इलेक्शन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,436

    अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

    देश के युवा, बेरोजगारों, अनाब-शनाब कमाई का रास्ता ढूंढ रहे नौजवानों और राजशाही जिंदगी का ख्वाब देखने वाले लोगों के लिए अगले कुछ महीने बेहद अहम रहने वाले हैं। इस दौरान महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड और दिल्ली जैसे प्रमुख राज्यों में एक ऐसी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए न तो कोई शैक्षिक योग्यता की जरुरत है, न ही व्यापक अनुभव की, और तो और कोई आपराधिक केस चल रहा हो या जेल में बंद हो तो उसमें भी विशेष छूट मिलेगी। रोजाना ऑफिस न जाने पर भी बिना कटौती अनुमानित 1,90,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी, रहने के लिए निःशुल्क आलिशान आवास उपलब्ध कराया जाएगा और खाना किसी आश्रम की थाली से भी सस्ता मिलेगा। सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन फोन के लिए 15000 रुपये भत्ता, 3 निःशुल्क टेलीफोन, 50000 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 4000 लीटर तक मुफ्त पानी का भी लाभ उठाया जा सकेगा। इतना ही नहीं गाड़ी से घूमने के लिए पेट्रोल भी फ्री होगा और कम से कम पांच वर्षों के लिए फर्स्ट एसी में असीमित रेल यात्राएं और परिवार के साथ बिना किसी शुल्क लगभग तीन दर्जन हवाई यात्राएं भी मिलेंगी।

    अब आप सोच रहे होंगे कि देश में ऐसी शाही भर्तियां भी निकलती हैं, तो बता दूँ कि ये भर्ती प्रक्रिया आजादी के बाद से ही चली आ रही है, जिसके तहत आपको 5 साल तक इतनी कमाई करने का मौका दिया जाता है, जिससे आप आजीवन बैठकर खा सकें। सुनकर आपका माथा चकरा सकता है लेकिन यदि आप एक बार भी इस भर्ती प्रक्रिया को पास करने में सफल होते हैं तो आजीवन पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। यही नहीं, कपड़े धोने के लिए प्रतिदिन 600 रुपये, दैनिक भत्ता 2000 रुपये, फर्नीचर के लिए एक लाख रुपये, कार्यालय व्यय और कार्यालय में साथ काम करने वालों के लिए भी अलग से पैसा दिया जाएगा। इसी तरह ऐसे अन्य कई खर्चों के लिए भी भत्ता मिलता रहेगा।

    तो उपरोक्त लाभों को देखते हुए आपने अब तक लाभार्थी बनने का मन भी पक्का कर लिया होगा। और हो भी क्यों न, जब ऐसा कोई काम मिल रहा हो जिसमें एक बार की कमाई में न केवल आपकी बल्कि आपके नाती-पोतों का भविष्य भी उज्जवल करने की गारंटी मिलती हो तो फिर हर्जाना कैसा! आपकी उत्सुकता को कम करते हुए बता दूँ कि इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत इसी माह सितम्बर से होनी है, जिसके फरवरी-मार्च 2025 तक चलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर भर्ती निकाली जानी है जबकि हरियाणा व जम्मू कश्मीर में 90-90 सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश की जाएगी। वहीं दिल्ली में 70 और झारखंड में 81 सीटों को भरने का काम किया जायेगा। बहरहाल, ये तो हुई सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के बाद मिलने वाले लाभों की जानकारी, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों के रूप में आपके समक्ष पेश किया जायेगा और विधायकों के रूप में भर्ती की जाएगी। प्रचलित भाषा में इस पूरी प्रक्रिया को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व या महापर्व भी कहा जाता है, जिसमें आपके एक वोट की ताकत केंद्र में रहती है।

    हालांकि यह सर्व-सुविधा युक्त विधायक पद हासिल करने के लिए आपका चतुर-चालक व वाक्पटुता में माहिर होना आवश्यक है। यदि शब्दों के जाल में जनता को फंसाने की कला में आपके हाथ साफ हैं, तो वरीयता भी मिलती है। किसी काम को टरकाने, लटकाने या आधा -अधूरा करने की आदत है तो आप एक सफल विधायक के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। इन सब के बावजूद कुछ अपवाद भी हैं, जिन्हे साफ़ व सामाजिक नीयत से कार्य करने के लिए जनता का नेता की उपाधि से नवाज़ा जाता है। ऐसे विधायक अक्सर जमीन से जुड़े होते हैं और उपरोक्त लाभों के लिए नहीं बल्कि क्षेत्रीय जनता को लाभ पहुँचाने की जिम्मेदारी के साथ आते हैं और राजनीति में अपना एक अलग मुकाम हासिल करते हैं। कुल मिलाकर अगले कुछ महीने चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रूप में आप अपना नाम भी दर्ज करा सकते हैं, बशर्ते जो सालों से अपनी उम्मीदवारी पेश करते आ रहे हैं, उन्हें धक्का देने की क्षमता आपके भीतर हो।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading