Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    नम आँखों से डा. जगदीश गाँधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की लखनऊवासियों ने

    ShagunBy ShagunJanuary 23, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,107

    लखनऊ, 23 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस का विशाल सभागार आज सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के प्रेरक व्यक्तित्व, उनकी स्मृतियों एवं जनमानस की भावनाओं के अतिरेक से भावविभोर रहा, जहाँ हजारों की संख्या में लखनऊ वासियों ने नम आँखों डा. जगदीश गाँधी को भावभीनी श्रंद्धान्जलि अर्पित की। उनका पार्थिक शरीर आज अन्तिम दर्शन हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस में रखा गया।

    लखनऊ की तमाम हस्तियों के साथ ही छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के विशाल जनसमुदाय ने नम आँखों से डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके साथ जुड़ी अपनी यादों को संजोया और परमपिता परमात्मा से उनकी पवित्र आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। डा. जगदीश गाँधी की पत्नी डा. भारती गाँधी, पुत्र श्री विनय गाँधी, पुत्री डा. सुनीता गाँधी, प्रो. गीता गाँधी किंगडन, प्रो. नीता गाँधी फारुही व अन्य परिवारीजनों के साथ ही सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं, कार्यकर्ताओं एवं भारी संख्या में लखनऊ के जनमानस ने डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धान्जलि अर्पित की।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने डा. जगदीश गाँधी के निधन पर प्रेषित शोक संदेश में हुए कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धान्त को अंगीकार कर डा. जगदीश गाँधी ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल के लाखों छात्र-छात्राओं के आचरण में भी इस सिद्धान्त को अंकित करने का कार्य किया। भारत में मॉरीशस के राजदूत ने भी मॉरीशस सरकार की ओर से शोक संदेश प्रेषित किया है।

    आज लखनऊ की तमाम मूर्धन्य हस्तियों ने सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस आडिटोरियम पधारकर डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, पूर्व उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, आई.ए.एस., पूर्व मंत्री, उ.प्र. डा. महेन्द्र सिंह, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, लखनऊ की कमिश्नर सुश्री रोशन जैकब, लखनऊ के जिलाधिकारी डा. सूर्यपाल गंगवार, आई.ए.एस., लखनऊ की पूर्व मेयर सुश्री संयुक्ता भाटिया, भाजपा पदाधिकारी राजीव मिश्रा, विपिन कुमार मिश्रा, आई.ए.एस., एडीशनल सेक्रेटरी, फूड एण्ड सप्लाई, प्रशान्त सिंह अटल, चीफ स्टैण्डिंग काउन्सिल, हाईकोर्ट, न्यायमूर्ति विष्णु सहाय, न्यायमूर्ति राकेश कुमार, पूर्व कार्यवाहक चीफ जस्टिस, श्री राकेश कुमार, ए.डी.एम., प्रोटोकाल, फादर लेनिन चाको, फादर डोनाल्ड डिसूजा, इस्माल धर्मानुयायी श्री फिरंगी महली एवं कल्बे सबरेन समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारी, शिक्षाविद, साहित्यकार व समाजसेवी आदि शामिल रहे। इसके अलावा, सभी धर्मों के धर्मगुरू व अनुयायी, राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धान्जलि अर्पित की।

    डा. जगदीश गाँधी की स्मृति में आगामी 4 फरवरी, रविवार को अपरान्हः 3 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में ‘स्मृति सभा’ का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी के प्रेरक व्यक्त्वि व कृतित्व को याद किया जायेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading