Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»संपादकीय

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    ShagunBy ShagunApril 13, 2026 संपादकीय No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 829

    नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। महीने के 9 से 13 हज़ार रुपये वेतन पर 10 से 12 घंटे (कुछ जगह 12 – 13 घंटे) काम करते हुए ये लोग बंधुआ मजदूरी से भी बदतर हालात झेल रहे हैं। पिछले 10 – 12 साल से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि घर का किराया, बच्चों की फीस, खाना-पीना, दवाइयाँ – सबकी कीमत आसमान छू रही है। अब उनकी मांग है – कम से कम 18 से 20 हज़ार रुपये मासिक वेतन और 8 घंटे की तय काम की समय-सीमा।

    कई दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं और अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    एक माँ का दिल दहला देने वाला बयान इस पूरे संकट का सबसे कड़वा सच है। नोएडा की एक महिला ने आंसू बहाते हुए बताया, “अपने बच्चे को दो दिन के गैप में दवा देती हूं, ताकि दवा बची रहे। दिन का 300 रुपये मिलता है। ओवरटाइम करती हूं तो ७०० रुपये हो जाते हैं। इसी में सबकुछ करना होता है। जमापूंजी के नाम पर कुछ नहीं है।”

    कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा, “नोएडा में कर्मचारियों ने प्रदर्शन में कहा – तनख्वाह ₹10,000, 12 -13 घंटे काम। यह तो बंधुआ मजदूरी से भी बदतर है।” उन्होंने सवाल किया – “मोदी जी, विकास किसका हुआ है?”

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    यह सिर्फ नोएडा की समस्या नहीं, बल्कि पूरे देश के असंगठित और प्राइवेट सेक्टर के श्रमिकों की पीड़ा का आईना है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, लेकिन न्यूनतम मजदूरी का कानून और श्रम कानूनों का सख्ती से पालन अभी भी कागजों तक सिमटा हुआ है।

    क्या कहती है सम्पादकीय टिप्पणी:

    नोएडा जैसे औद्योगिक हब में श्रमिकों का शोषण न सिर्फ उनके परिवारों को बर्बाद कर रहा है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की नींव को भी कमजोर बना रहा है। विकास तभी सार्थक है जब हर मेहनतकश को सम्मानजनक वेतन, उचित काम का समय और बुनियादी सुरक्षा मिले। सरकार, उद्योगपति और श्रम संगठनों को मिलकर इस दर्द को समझना होगा। हिंसा किसी भी हाल में गलत है, लेकिन जब बेबसी चरम पर पहुंच जाए तो गुस्सा फूटना स्वाभाविक है। कमोबेश यह हालात सिर्फ नोयडा या एनसीआर में ही नहीं बल्कि देश के हर राज्य में हैं। लेकिन समय आ गया है कि न्यूनतम मजदूरी को वास्तविकता बनाया जाए, श्रम कानूनों का सख्त अमल हो और हर माँ को अपने बच्चे की दवा बिना गिनती के दे सकने का अधिकार मिले।

    https://x.com/i/status/2043586073323082218

    यूजर ने कहा : मांग बिल्कुल सही है ये सरकार बड़े बड़े व्यापारियों को लाभ दे रही है लेकिन गरीब जो मेहनत कर के जीवन यापन करते हैं उनका शोषण किया जा रहा है। आज की मांग है कम से कम 20000 महिने की आय होनी ही चाहिए। और 8 घंटे से अधिक काम नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य के लिए आराम भी आवश्यक है।

    श्रमिकों की आवाज़ सुनी जाए, समाधान निकाला जाए -तो यही सच्चा विकास है।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading