लखनऊ। बीबीडी तिवारीगंज स्थित एक मकान में घुसे चोर को मकान मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हल्ला होने पर पड़ोसियों को आते देख चोर छत से कूदते हुए सड़क पर जा गिरा। जिसके बाद आरोपित को दबोचते हुए पुलिस को सूचना दी गई। तिवारीगंज निवासी प्रशांत तिवारी के मुताबिक कमरे में सोते वक्त खटपट की आवाज होने पर उनकी नींद खुली।
कमरे की अलमारी खुली देख प्रशांत घबरा गए। लाइट जाने पर अनजान युवक कमरे में नजर आया। जो प्रशांत को देखते ही भागने लगा। चोर को पकड़ने के लिए प्रशांत शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। एक बार के लिए उन्होंने चोर को पकड़ लिया। पर, बचने के प्रयास में आरोपित ने खुद को छुड़ाते हुए छत से छलांग लगा दी।
इस बीच प्रशांत के पड़ोसी कुलदीप सिंह, रामकमल यादव, प्रकाश और अरुण मिश्रा भी आ गए। जिन्होंने चोर को मौके पर ही दबोच लिया। जिसके बाद बीबीडी पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपित की पहचान कुलदीप कुमार निवासी भवानीपुर के तौर पर हुई है।







