पिता का आरोप: बेटा 8 अप्रैल को 50 हजार रुपये लेकर निकला था
लखनऊ। आगरा जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के होटल में बुधवार को घटिया आजम खां स्थित होटल किंग पार्क एवेन्यू में युवती के साथ ठहरे टेढ़ी बगिया निवासी चंद्रशेखर ने कहासुनी के बाद खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। युवती और होटल कर्मियों ने अग्निशमन सिलिंडरों से आग बुझाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया है पुलिस ने युवक से पूछताछ कर बयान दर्ज कराये गये हैं। युवक के घरवालों ने युवती और उसके भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल मैनेजर अंकित ने बताया किटेढी बगिया निवासी चंद्रशेखर एक युवती के साथ दोपहर करीब 12 आया और एक कमरा देने की बात कहीं जिस पर हम लोगों ने दोनों की आईडी लेकर कमरे की चाभी दे दी। दोनों कमरे में गये और करीब 5 मिनट बाद आग की लपटों से घिरा युवक कमरे से बाहर आता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने देखते ही तुरंत फायर हाइड्रेट खोलकर आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
युवती ने पुलिस को बताया- चंद्रशेखर ने मुझे बात करने के लिए होटल बुलाया। मैंने उससे कहा कि अगर कुछ बात करनी है तो मेरे घर पर आकर करो। बस इतना कहते ही उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। आग बुझाने के दौरान मैं भी झुलस गई।
पुलिस को दिए लेटर में युवक ने लिखा –
कंचन ब्लैकमेल कर रही आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक ने पुलिस को एक पर्ची दी। जिसमें लिखा था- मैं पांच मिनट बाद खत्म हो जाऊंगा। मेरी आखिरी इच्छा ठंडा पानी है। मुझे कंचन और उसका भाई ब्लैकमेल करते हैं। इसी वजह से आत्मदाह का प्रयास किया।
वहीं युवक के पिता का कहना है- बेटा 8 अप्रैल को घर से 50 हजार रुपए लेकर गया था। उसने कहा था कि एक घंटे में वापस आ जाऊंगा। इसके बाद पुलिस का फोन आया कि बेटा जल गया है।







