Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    देश में कोई ऐसा कानून नहीं जो बिजली दरों में बढ़ोतरी की इजाजत दे: उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunJuly 21, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 760

    मांग : निजीकरण का प्रस्ताव असंवैधानिक आयोग करें खारिज

    लखनऊ, 21 जुलाई 2025: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की बिजली दर बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में सुनवाई के दौरान उपभोक्ता परिषद ने तीखा हमला बोला। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि 33,122 करोड़ रुपये के सरप्लस के बावजूद बिजली दरों में 45% बढ़ोतरी का प्रस्ताव असंवैधानिक और टैरिफ नीति के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि दरों में 45% कमी हो या अगले 5 साल तक प्रतिवर्ष 9% की कटौती की जाए।

    असंवैधानिक है निजीकरण :

    परिषद ने निजीकरण के प्रस्ताव को असंवैधानिक बताते हुए इसे खारिज करने की मांग की। वर्मा ने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार में शामिल नौकरशाहों पर सीएजी के बाद सीबीआई की जांच होगी और दोषियों को जेल जाना पड़ सकता है।बिजली चोरी की गंभीर समस्या: परिषद ने बताया कि मध्यांचल में हर माह 106 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हो रही है, जो सालाना 1,280 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 5,000 करोड़ रुपये है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

    स्मार्ट मीटर या ठग मीटर?:

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए परिषद ने इसे “ठग मीटर” करार दिया। मीटरों में रीडिंग और लोड जंपिंग की शिकायतों के बाद गुपचुप सॉफ्टवेयर बदला गया। परिषद ने उच्च गुणवत्ता वाले मीटर और 5% छूट की मांग की।

    ट्रांसफार्मर और शिकायतों का मामला :

    मध्यांचल में हर साल 66,507 से 70,044 वितरण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। 2024-25 में 10.59 लाख शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका समय पर निस्तारण नहीं हुआ। परिषद ने मुआवजा कानून लागू करने और ओटीपी व्यवस्था शुरू करने की मांग की।

    बिल्डरों के उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग:

    परिषद ने बिल्डरों द्वारा उपभोक्ताओं के शोषण पर कठोर कदम उठाने और छोटे दुकानदारों के लिए 1 किलोवाट तक घरेलू दर पर नई टैरिफ श्रेणी बनाने की मांग की।

    आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में मध्यांचल की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल और पावर कॉरपोरेशन के डीसी वर्मा ने प्रस्तुतीकरण दिया। सभी उपभोक्ताओं ने दर बढ़ोतरी का विरोध किया।

    #उपभोक्ता परिषद
    Shagun

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading