बच्चों की किताबों का रोचक संसार
लखनऊ, 3 अक्तूबर 2021: मोती महल लॉन में चल रहे नेशनल बुक फेयर के तीसरे दिन छुट्टी का दिन होने के नाते पुस्तक प्रेमियों का उत्साह खूब दिखाई दिया। रविवार होने की वजह से देर रात तक मुख्य मंच पर रौनक रही।
मेले में वाणी प्रकाशन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की किताबों ज्ञान का ज्ञान, अथर्ववेद का मधु, ऋग्वेद: परिचय पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि वामपंथी विचारधारा के बौद्धिकजनों ने भारत के इतिहास को अंधकार काल की उपमा दी है। सत्य यह है कि इस देश का इतिहास हमेशा ज्ञान का सोपान रहा है। प्रो.गिरीश ने कहा कि हृदय नारायणजी का साहित्य संसार भारत के हर क्षेत्र में हर छात्र के पास पहुंचना अनिवार्य है। क्योंकि इतिहासबोध के साथ सामाजिक दायित्व की ओर युवा उन्मुख हो सकें।
संयोजक मनोज सिंह ने बताया प्रदेश के इस सबसे बड़े प्रतिष्ठित पुस्तक मेले में वाणी, स्कालर्स हब, एंजल बुक हाउस, निखिल पब्लिशर्स, सम्यक प्रकाशन, केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, राजकमल, रामकृष्ण मिशन, ऋषि पब्लिशर्स, गायत्री ज्ञान मंदिर, वैदिक साहित्य, स्कालर्स हब, रितेश बुक व कलाकुंज जैसे वितरकों व प्रकाशकों की सौ से अधिक स्टाल लगे हैं। गायन एवं नृत्य, प्रश्नोत्तरी, ड्राइंग, स्लोगन लेखन, कहानी लेखन प्रतियोगिता, जादू-कठपुतली शो के साथ बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
नवसृजन साहित्यिक संस्था के हुए कवि सम्मेलन हुए के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ.रंगनाथ मिश्र सत्य, संचालक देवेश द्विवेदी और मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ.एस.एस. हाशमी थे। अनिल किशोर शुक्ल निडर की वाणी वंदना में शुरु हुई काव्य गोष्ठी में राम प्रकाश शुक्ल, अनिल किशोर, मुकेश कुमार मिश्र, विशाल मिश्र, लव तिवारी, डॉ योगेश, देवेश, मंजू सहित कई रचनाकारों ने प्रभावी काव्यपाठ किया। इसके बाद कथाकार महेंद्र भीष्म के कहानी संग्रह ‘बड़े साब‘ का विमोचन हुआ। अशोक मेहरोत्रा की वाणी वंदना के बाद महेंद्र भीष्म ने किताब के बारे में बताया।
किताब के विमोचन के समय डॉ.रत्ना श्रीवास्तव, आशीष कुलश्रेष्ठ, पायल सिंह, सत्या सिंह, देवकीनंदन शांत, आईएएस जगदीश प्रसाद चौरसिया, रामप्रकाश त्रिपाठी प्रकाश, पूर्व जनपद न्यायाधीश ने अशोक कुमार चौधरी, निबंधक उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ मृतुंजय मिश्र भी मौजूद थे।