Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    जमीनी स्तर पर प्रशिक्षित कार्यकर्ता मिशन के लक्ष्यों को करेंगे पूरा: रामगोपाल काका

    ShagunBy ShagunAugust 8, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608

    शिद्दत से यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी मिशन मोदी

    लखनऊ 8 अगस्त 2021: मिशन मोदी अगेन पीएम की अवध प्रान्त की कार्यशाला का आयोजन आज होटल रणवीर्स में हुआ। मुख्य अतिथि राम गोपाल काकाजी,राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख डॉ. मिथिलेश, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बिपिन कठेरिया ,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता मित्तल प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी ,ब्रज प्रान्त अध्यक्ष राकेश साईं ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित करके किया।मंच संचालन करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका ने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य केंद्र की मोदी व उप्र की योगी सरकार द्वारा जनहित में किए गए तमाम कार्यों व योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है ताकि 2022 में योगी सरकार व 2024 में मोदी सरकार पुनः सत्तासीन हो सके।

    मिशन मोदी अगेन पीएम की अवध प्रान्त की कार्यशाला में रामगोपाल काका ने कहा कि सरकार ने जनता के हित में तमाम योजनाएं चलाई हैं लेकिन जानकारी के अभाव में बहुतेरे लोग इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। हमारा संगठन इसी तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके उन्हें गाँव-गाँव में भेजेगा और ये प्रशिक्षित कार्यकर्ता बंधु आमजनमानस को इन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे।

    काका ने बताया कि संगठन की दृष्टि से उप्र को छह प्रान्तों में बांटा गया है, अवध प्रान्त के 16 जनपदों में से आज की कार्यशाला में 12 जनपदों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया है। जिसमे जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, महिला व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया है। प्रांतीय व राष्ट्रीय पदाधिकारियों को मिलाकर लगभग 100 की संख्या में लोगो ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

    आगे की कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर गाँव में 11 मोदी खड़ा करना है, ताकि समाज को जागृत किया जा सके। उदाहरण स्वरुप हमारे शिक्षा प्रमुख गाँव के गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे, स्वच्छता प्रमुख साफ़ सफाई का ध्यान रखेंगे। इसी तरह खेती प्रमुख किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे, पर्यावरण प्रमुख पर्यावरण जागरूकता व वृक्षारोपण का काम देखेंगे। साथ ही इनसे सम्बंधित मोदी व योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लोगों को देंगे।

    रामगोपाल काका ने कहा कार्यशाला में हम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए प्रशिक्षित करेंगे कि कैसे उन्हें लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने के तरीके को सिखाना है। इस तरह की हमारी कार्यशालाएं लगातार चलती रहेंगी।प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बिपिन ने कहा कि आने वाले समय में सम्पूर्ण विश्व में भारत की जय जयकार होगी और भारत का डंका बजेगा और हम और आप इसके साक्षी बनेगें। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री भागवतजी ,प्रदेश महामंत्री राजेश जे सिंह,प्रान्त महामंत्री युवा मोर्चा हरि प्रसाद तिवारी,लखनऊ महानगर महामंत्री श्रीमती दीप माला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading