गर्मी के मौसम में भी होंठों का सूखना या फटना आम बात है। जिस तरह से त्वचा के फटने पर आपको अच्छा नहीं लगता उससे कहीं ज्यादा बुरा होंठों के फटने पर लगता है। कई बार तो इनसे खून भी आने लगता है। होंठों के फटने के कई कारण होते हैं। शरीर में पानी की कमी या फिर सही लिप बाम का इस्तेमाल ना करना आदि कारणों से होंठों में रूखापन आ जाता है और वे फटने लग जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आप फटे होंठों की समस्या दूर करके उन्हें कोमल, मुलायम व गुलाबी बना सकते हैं।
आखिर गर्मियों में क्यों फटते हैं होंठ? होंठों को नमीयुक्त बनाए रखने के लिए कोई ग्रंथि नहीं होती इसलिए गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा के कारण होंठ भी ड्राई हो जाते हैं। जब आप मुंह से सांस लेती हैं तो गर्म हवा होंठ के ऊपर से बाहर आती है जिस से लिप रूखे होकर फटने लगते हैं। इसके अलावा गर्मी में धूल, मिट्टी,
पर्यावरण प्रदूषण की वजह से भी होंठ फटते हैं।
फटे होंठों के घरेलू टिप्स गुलाब की पत्तियां और मिल्क लिप बाम एक गुलाब का फूल लें और उसकी पत्तियों को निकाल लें। इन्हें एक चम्मच दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने होंठों पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। कुछ देर बाद इसे धो लें और बाम या पैट्रोलियम जैली लगा लें।
आपके होंठ दो दिन में ही ठीक हो जाएंगे। एलोवेरा लिप पैक शहद और एलोवेरा जैल को बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे फ्रिज में रख दें। हर दिन थोड़ा सा पेस्ट रात को होंठों पर लगाएं, होंठ सही हो जाएंगे।
शक्कर और शहद का स्क्रब एक चम्मच शक्कर और एक चम्मच शहद लें। दोनों को मिक्स करके होंठों पर स्क्रब करें। फिर कुछ देर बाद पानी से धो लें। इससे होंठों को नमी मिलेगी और डेड स्किन भी निकल जाएगी।
हैवी क्रीम आधा चम्मच लें और इसे होंठों पर लगाएं। रात को सोते समय लगाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे आपके होंठ नाजुक व गुलाबी हो जाएंगे। आप चाहें तो इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं।







