Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival»christmas

    शु के पैदा होने पर मेरी और जोसफ हुए खुश, राजा हेरोड की नींद उड़ी!

    ShagunBy ShagunDecember 25, 2020 christmas 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 780

    एण्डटीवी के शो येशु में एक असाधारण परोपकारी बच्चे की कहानी दिखाने के साथ-साथ करुणा, दया, आशा, प्यार और क्षमा के गुणों को भी दिखाया गया है। 22 दिसम्बर को शुरू हुए प्रीमियर एपिसोड में, जोसफ (आर्य धर्मचंद) मेरी (सोनाली निकम) को पूरे अधिकार के साथ अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करता है और उसके बाद भगवान के मार्गदर्शन के साथ येशु (विवान शाह) का जन्म होता है।

    जहां एक ओर, नवविवाहित जोड़ी के लिए ये खुशियों के पल हैं, तो वही दूसरी तरफ राजा हेरोड (दर्पण श्रीवास्तव) इससे काफी क्रोधित है। अक्सर उसे गांव के लोगो पर अत्याचार करते हुए देखा जाता है और उस जैसा शैतानी राजा और रूढ़िवादी शासक गांव वालो ने इससे पहले कभी नहीं देखा है। येशु के आने से अपने शासनकाल पर खतरा मंडराते हुए देखकर, वह गांव के सभी नवजात बच्चों को मारने का आदेश देता है। हालांकि, येशु और उसका परिवार वहां से भागने में सफल होते हैं और वो एक गांव में शरण लेते हैं।

    शैतान (अंकित अरोड़ा) राजा हेरोड को इस बात की जानकारी देता है कि उनका दुश्मन अभी भी जिंदा है। अब राजा हेरोड क्या करेगा? इस एपिसोड के बारे में बात करते हुए मेरी (सोनाली निकम) ने कहा, येशु का जन्म पूरे परिवार में खुशियां लेकर आता है, लेकिन मेरी के लिए ये पल सबसे खास होते हैं क्योंकि वह पहली बार अपने बेटे को गोद में लेती है। मां और उसके बेटे के बीच तुरंत ही एक खुबसूरत बॉन्ड बन जाता है क्योंकि वह उसे देखकर एक प्यारी सी स्माइल देता है। इसके अलावा, एक तरफ जहां मेरी और जोसफ खुश हैं, तो वही समान रूप से इस बात को लेकर चिंतित भी होते हैं कि उनके नवजात बेटे येशु पर लगातार राजा हेरोड का खतरा मंडरा रहा है और वह येशु को हानि पहुँचाना चाहता है।

    येशु को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हुए, जोसफ और उसका परिवार येशु के साथ गांव छोड़ देता है और वो एक नई जगह पर जाकर रहने लगते हैं और एक नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। हालांकि अब ये कोई रहस्य नहीं रहा है क्योंकि राजा हेरोड को वहां का पता लग जाता है जहां वो रहते हैं। आगामी एपिसोड्स में यह देखने लायक होगा कि क्या वो येशु को ढूंढने में कामयाब होगा!

    ‘येशु‘ विशेष रूप से एक परोपकारी बच्चे की कहानी है जो सिर्फ अच्छाई करना चाहता है और अपने आस-पास खुशियां फैलाता है। सभी के लिए उसका प्यार और करुणा उन बुरी, शैतानी शक्तियों के लिये बिल्कुल विपरीत हैं, जो उनके जन्म और बचपन के दौरान मौजूद थीं। अपनेे परिवार और समाज पर होने वाले अत्याचारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। दूसरों की मदद करने और उनके दर्द को कम करने की कोशिश अक्सर उन्हें उस राह पर ले जाती थी जहां वह निश्चित रूप से आहत होते थे और न सिर्फ उत्पीड़कों बल्कि बड़ी संख्या में दूसरे लोगों द्वारा भी उनकी निंदा की जाती थी। लेकिन आखिरकार ये चीजें भी उन्हें उनके रास्ते पर चलने से नहीं रोक पाईं। येशु की कहानी अच्छाई बनाम बुराई के बीच की सिर्फ एक आदर्श कहानी ही नहीं है, बल्कि यह येशु और उनकी समर्थक एवं मार्गदर्शक बनीं उनकी मां के बीच के खूबसूरत रिश्ते को भी दर्शाता है। बता दें कि येशु का प्रसारण 22 दिसम्बर से शुरू हो चुका है,जिसे हर सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर दिखाया जाता है!

    #&TV
    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    1 Comment

    1. https://bwb.pp.ua/ on February 9, 2022 5:17 am

      Woah! I’m really loving the template/theme of this site.
      It’s simple, yet effective. A lot of times it’s challenging
      to get that “perfect balance” between usability and appearance.
      I must say that you’ve done a fantastic job with this.
      Additionally, the blog loads super quick for me on Firefox.
      Superb Blog!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading