Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    ‘फादर्स डे’ पर प्रेरणादायी पिता रामजी मालोजी सकपाल को एण्ड टीवी ने किया सलाम

    ShagunBy ShagunJune 20, 2020 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 689

    fathers day 21 special

    मां की तरह ही पिता भी बच्चे के भावनात्मक विकास के स्तंभ होते हैं। पिता और बच्चे जैसा रिश्ता कोई दूसरा नहीं होता। यह भूमिका बच्चे पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ती है और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करती है। ‘फादर्स डे’ के मौके पर एण्ड टीवी ने हर दौर के प्रेरणादायी लीडर, डाॅ. बी.आर आम्बेडकर को प्रेरित करने वाले उनके पिता रामजी मालोजी सकपाल को याद किया।

    खूबसूरत सिद्धांतों, मार्गदर्शन और सीख से बुनकर रामजी ने बाबासाहेब के जीवन को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वह एक मार्गदर्शक, विचारक और कमाल के गुरू का एक सटीक उदाहरण हैं। रामजी मालोजी और उनके ही जैसे कई अन्य पिताओं को फादर्स डे पर याद करने के लिये एण्ड टीवी एक स्पेशल एपिसोड ‘एक प्रेरणा रामजी सकपाल’ का प्रसारण करेगा। ‘एक महानायक-डाॅ. बी.आर आम्बेडकर’ शो से रामजी और नन्हें बाबासाहेब के बीच के कुछ यादगार पलों को, 21 जून, रविवार दोपहर 2 बजे प्रसारित किया जायेगा।

    एण्ड टीवी के कुछ कलाकार रामजी सकपाल की सीख से प्रेरित होते हुए इस बारे में अपने विचार व्यक्त किये हैं। उन्होंने बताया कि क्यों वो उन्हें आदर्श के तौर पर देखते हैं और डाॅ. आम्बेडकर के जीवन और विचारों में उनका क्या योगदान रहा।

    ‘एक महानायक डाॅ. बी.आर आम्बेडकर’ में रामजी मालोजी सकपाल की भूमिका निभा रहे, जगन्नाथ निवानगुने अपनी बात रखते हुए कहते हैं, ‘‘रामजी एक सेना अधिकारी थे और सूबेदार के पद पर थे। अपने सिद्धांतों और विचारों को लेकर वे काफी दृढ़ थे। उन्होंने अपने बच्चों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की पूरी आजादी दी थी। बाबासाहेब के जीवन पर उनका काफी प्रभाव था। हर मुश्किल परिस्थिति में उनका सहयोग और उनकी चिंता अद्भुत थी और अपने बच्चों की बेहतरी के लिये वे पूरी तरह समर्पित थे। रामजी अपने महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी बेटे की मुश्किल परिस्थिति में एक मजबूत स्तंभ की तरह उनके साथ खड़े रहे। वह अपने मूल्यों और सीख पर हमेशा ही डटे रहते थे। अपने पिता के बताये रास्ते पर चलकर डाॅ. बी.आर आम्बेडकर दुनिया में अपनी एक पहचान बनाने के ऐतिहासिक सफर पर निकल पड़े थे। हमें उस लीडर के पीछे जिस पुरुष का हाथ है, उन्हें शुक्रिया कहना चाहिये, जिन्होंने अपने बेटे की परवरिश इस तरह की, कि वो अपने दौर के प्रेरक लीडर बने। रामजी, बाबासाहेब के ना केवल सपोर्ट सिस्टम थे, बल्कि वह पूरे परिवार की रीढ़ थे और सबको उन्होंने एक साथ जोड़कर रखा था।’’

    #Ek Mahanayak - Dr. B. R
    Shagun

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading