Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    तेनाली रामा हर हाल में खुश रहता है: कृष्‍णा भारद्वाज

    ShagunBy ShagunJuly 2, 2020Updated:July 2, 2020 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,017

    कृष्‍णा भारद्वाज ने बताया कि रामा की कौन-सी बात उसे बनाती है खास

    सोनी सब जल्‍द ही ‘तेनाली रामा’ नये एपिसोड्स लेकर हाजिर होगा। जहां रामा का लक्ष्‍य होगा, अपनी अद्भुत चतुराई और बुद्धि का प्रयोग कर विजयनगर में परेशानी पैदा करने वाली समस्‍याओं का समाधान करना।

    दर्शकों को अपने प्‍यारे पंडित रामाकृष्‍णा की बड़ी याद आयी, जिसने उन्‍हें सिखाया कि किस तरह हर परिस्थिति को समझदारी के साथ सुलझाया जाये और पहले से और भी ज्‍यादा आत्‍मविश्‍वास के साथ उबरा जाये। इस किरदार और शो को दर्शकों ने अपना ढेर-सारा प्‍यार दिया। वहीं रामा का किरदार निभा रहे कृष्‍णा भारद्वाजने बताया कि उनके लिये यह भूमिका इतनी खास क्‍यों है और उन्‍होंने रामा के किरदार से क्‍या सीखा।

    पंडित रामाकृष्‍णा एक भारतीय कवि, विद्वान, विचारक और राजा कृष्‍णदेवराय के दरबार में एक विशेष सलाहकार थे । इस भूमिका को निभाते हुए, कृष्‍णा भारद्वाज ने पंडित रामा की कहानियां पेश कीं और हर कहानी के माध्‍यम से उन्‍हें किसी ना किसी रूप में प्रेरित किया। वैसे इस किरदार का प्रभाव कृष्‍णा भारद्वाज की जिंदगी पर भी काफी पड़ा है।

    उन्होंने रामा की एक खूबी का खासतौर से जिक्र करते हुए कहा कि वह हर हाल में खुश रहता है। ‘’रामा ने मुझे जीवन और फिलॉसफी के बारे में काफी सारी चीजें सिखायीं। साथ ही किसी समस्‍या का हल किस तरह निकालना है इसके बारे में सिखाया। इस किरदार ने मुझे सबसे अहम बात यह सिखायी कि जीवन को किस तरह से जिंदादिली से जिया जाये। ‘तेनाली रामा’ का हिस्‍सा बनने से पहले मैं इतना खुशमिजाज इंसान नहीं था। इस किरदार ने मुझे ज्‍यादा खुशमिजाज इंसान बनाया है,क्‍योंकि  मैं  पहले से ज्‍यादा मुस्‍कुराने लगा हूं,  ज्‍यादा हंसता हूं और अब जिंदगी को एक अलग नजरिये से देखता हूं। रामा को कोई भी चीज ज्‍यादा समय तक परेशान नहीं करती और ऐसा ही होना चाहिये।‘’

    हर कहानी ने दर्शकों को कुछ नया सिखाया क्‍योंकि रामा ने हर अलग तरह के मामलों को अपनी चतुराई और बुद्धि का इस्‍तेमाल कर सुलझाया है। हालांकि, खासतौर से एक कहानी ने कृष्‍णा भारद्वाज को जीवन का सबक सिखाया है। इस बारे में वह कहते हैं, ‘’इस शो में एक ट्रैक था जहां महाराज कृष्‍णदेवराय, रामा से विजयनगर में 8 मूर्खों की तलाश करने को कहते हैं। इस पर रामा का लाजवाब कर देने वाला उत्‍तर मिलता है कि सबसे बड़ा मूर्ख तो खुद पंडित रामाकृष्‍णा और राजा कृष्‍णदेवराय हैं। इसके पीछे की सोच यह होती है कि ज्ञान या किसी भी मामले में दूसरों को खुद से कमतर समझना अपने आपमें मूर्खता है। इस सबक को मैं जीवन भर गांठ बांधकर अपने साथ रखूंगा और उसका पालन करूंगा।‘’

    #Sony Entertainment #Sony SAB #तेनाली रामा
    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading