Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    फ्री एजुकेशन के लिए सवा दो लाख बच्चों ने किया आवेदन, प्रथम चरण में इकहत्तर हजार को सीट हुई आवंटित

    ShagunBy ShagunJanuary 22, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 424

    लखनऊ, 20 जनवरी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरoटीoई) के तहत गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अब तक दो चरणों में कुल 2,28,037 बच्चों ने मुफ्त शिक्षा के लिए आवेदन किया है, जिनमें से प्रथम चरण में पारदर्शी व्यवस्था के दृष्टिगत ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 71,381 बच्चों को मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा हेतु सीट आवंटित की गई है।

    योगी सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत पहले चरण में 1,32,446 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1,02,058 आवेदनों को स्वीकृत किया गया और 71,381 बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा के लिए सीट आवंटित की गई। यह प्रक्रिया सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वंचित वर्ग के हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले। दूसरे चरण में आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी थी, जिसके तहत कुल 95,591 आवेदन प्राप्त हुए। अब इन आवेदनों की जांच की जा रही है और 24 जनवरी को लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन कर 27 जनवरी तक चयनित बच्चों की सूची जारी कर प्रवेश कराया जायेगा। इतना ही नहीं, जो अभिभावक पहले दो चरणों में अपने बच्चों का आवेदन आरटीई के अंतर्गत निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने हेतु नहीं करा सके, वे 1 से 19 फरवरी तक तीसरे चरण में आवेदन कर सकते हैं।

    पारदर्शिता और निष्पक्षता के सख्त निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। आवेदन और स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, ताकि हर अभिभावक को आसानी से जानकारी प्राप्त हो सके। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को समयबद्ध और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था की है।

    आंकड़ों पर एक नजर-

    प्रथम चरण में आवेदन 1,32,446 प्राप्त हुए। इसमें 1,02,058 स्वीकृत हुए और 71,381 विद्यालयों में सीट आवंटित हुई। वहीं दूसरे चरण में 95,591 आवेदन प्राप्त हुए। आगे की प्रक्रिया जारी है।

    बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री बोले

    बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है और शिक्षा के क्षेत्र में समानता और समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में चयनित बच्चों के लिए स्कूल आवंटन की सूची 27 जनवरी को जारी होगी। यह योजना, उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में समानता और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने का प्रयास है।

    Shagun

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading