सात साल बाद एक बार फिर इंडिया गठबंधन के मंच पर आये राहुल गाँधी और अखिलेश यादव
आगरा। सात साल बाद एक बार फिर इंडिया गठबंधन के मंच पर राहुल गाँधी और अखिलेश यादव साथ आये मकसद लोकतंत्र व संविधान बचाने की चुनौती! कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहली बार शामिल हुए प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश ने कहा कि आज हमारे पास संविधान बचाने की चुनौती है। बाबा साहेब ने जो सपना देखा था उसे भाजपा ने उसे लूटने का काम किया है।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के पहुंचने से बहुत खुशी का दिन है। अखिलेश यादव ने यात्रा को संबोधित करने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी के साथ लाल जीप पर रोड शो भी किया। इससे पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने 2017 में एक साथ मंच साझा किया था और यूपी विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ा था।
बता दें कि सात साल बाद राहुल और अखिलेश एक साथ यूपी के आगरा में किसी पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए हैं। राहुल-प्रियंका के साथ मंच साझा कर अखिलेश यादव भी गदगद नजर आए अखिलेश ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जो संदेश जा रहा है, वह भाजपा को हराएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं। हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन और पीडीए का जोड़ एनडीए को हराने का काम करेगा।