- मायावती ने पार्टी के पदाधिकारियों की ली बैठक और कहा बहुजन समाज को अच्छे दिन के लिए आगे भी तरसना पड़ेगा
- भारतीयों को हथकड़ी व पांव बेड़ी डालकर लगातार घर वापस किए जाने की घटना अति दुखद
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दिल्ली विधानसभा आम चुनाव के असंभावित नतीजे तथा बीएसपी पार्टी बहुजन मूवमेंट के हित के मुद्दों को लेकर दिल्ली व अन्य पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों व ज़िम्मेदार लोगों की एक बैठक में कहा कि बहुजनों की स्थिति बदतर रहकर सही से सुधरने वाली नहीं लगती है उन्होंने कहा कि लोगों को अपने थोड़े अच्छे दिन के लिए आगे भी तरसते रहना पड़ेगा।
कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज के बयान पर मचे बवाल पर बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक न्यूज़ चैनल NEWS18 से बातचीत मे कहा उदित राज दलबदलू है और वह अनर्गल बयानबाजी करते हैं।
समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव भी हरियाणा की तरह रहे, हालांकि बीएसपी के लोगों ने पूरी दमदारी के साथ संघर्ष किया, किन्तु विरोधी पार्टियों की जबरदस्त राजनीतिक चालबाजी व जुमलेबाजी आदि के साथ ही भाजपा व आप पार्टी की सरकारी छत्रछाया ज्यादातर हावी रही। इस कारण बीएसपी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका, किन्तु पार्टी के लोगों को इससे निराश ना होकर अपने आत्म-सम्मान का अंबेडकरवादी संघर्ष पूरे तन, मन, धन से जारी रखना है।

बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाओं को खुश करने में लगे है : मायावती
बीएसपी ने अपने संघर्ष के बल पर अनेकों राजनीतिक व चुनावी सफलतायें प्राप्त की हैं। खासकर उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में चार बार रही अपनी सरकारों के दौरान खासकर गरीबों व बहुजन समाज के लोगों को आत्म-सम्मान व स्वाभिमान दिलाने और सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का युग परिवर्तनीय कार्य किया है, जिसके चलते यूपी ही नहीं बल्कि देश की सभी जातिवादी, पूंजीवादी व साम्प्रदायिक शक्तियां एकजुट होकर एसपी व उसके आयरन लेडी नेतृत्व को साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनकों घिनौने हथकण्डे अपनाकर कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन हार नहीं मानना है, बल्कि अपने संघर्ष व अपने एकमात्र सच्चे महानायक बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिए गए वोट के अधिकार के बल पर चाबी हासिल करने के अपने लक्ष्य की ओर बिना थके व हारे लगातार अग्रसर रहना है।

मायावती ने कहा कि अमेरिका में अवैध प्रवासी बताकर सैकड़ों भारतीयों को हथकड़ी व पांव बेड़ी डालकर लगातार घर वापस किए जाने की घटना को अति दुखद व चिन्तनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे मित्र देश से ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, गुजरात व उत्तर प्रदेश आदि राज्य के रहने वाले भारतीय नागरिकों की इस अमानवीयता से घर वापसी के प्रति केन्द्र की सरकार को उचित संज्ञान लेकर इसका समाधान निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसी दौरान अमेरिका से यह खबर काफी चौकाने वाली है कि भारत के वोटरों की संख्या को बढ़ाने के नाम पर 21 मिलियन डालर की भारी भरकम धन मिलती रही है। देश के लोगों को इससे जरूर चौकन्ना हो जाना चाहिए कि कहीं यह स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव में हस्तक्षेप तो नहीं है और अगर है तो इससे किसको लाभ मिलता रहा है।
अगले 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले आल इण्डिया कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में भी बीएसपी प्रमुख मायावती ने बताया। इसके साथ यूपी में केवल लखनऊ मण्डल के पार्टी के छोटे- बड़े सभी लोग राजधानी लखनऊ में बीएसपी सरकार द्वारा स्थापित किए गए विशाल एवं भव्य कांशीराम स्मारक स्थल पर पहुंचकर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। जबकि यूपी के बाकी सभी मण्डलों के बीएसपी के लोग अपने-अपने जिले व मण्डल में ऐसे ही कार्यक्रम हर वर्ष ही की तरह विचार संगोष्ठी आदि आयोजित करेंगे।






