लखनऊ, 15 मार्च 2021: चौधरी आशीफ अली मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट लीग मैच में बाराबंकी क्रिकेट एसोसिएशन व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के बीच मैच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने पांच विकेट से मैच को जीत लिया। इसमें मैन आफ द मैच का खिताब लखनऊ टीम के गेंदबाज (तीन विकेट लिये) मिलन यादव को दिया गया।
40 ओवर के निर्धारित इस मैच में बाराबंकी की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाकर 40वें ओवर में आउट हो गयी। सर्वाधिक 41 रन शिवम जायसवाल ने बनाये, जबकि रचित शुक्ला ने 27, अंकूर ने 24, विनायक ने 20 रन बनाये।
क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीम ने पांच विकेट खोकर 38वें ओवर में 173 रन बना लिये और मैच को पांच विकेट से जीत लिया। इसमें सर्वाधिक 41 रन शुभंकर शुक्ला ने बनाये। वहीं सूर्या सिंह ने 33, अंश यादव ने 22, विप्रराज ने 24 रन, प्रभनूर सिंह ने 33 रन बनाये।







