Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, December 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    स्वाती सिंह को केंद्रीय मंत्री ने पद्मश्री कन्नू भाई का प्रशस्ति पत्र सौंपा

    ShagunBy ShagunOctober 3, 2023Updated:October 3, 2023 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 133

    नई दिल्ली, 03 अक्टूबर । सर्वेंट आफ द पिपुल सोसाइटी की तरफ से लाजपत नगर में सेमिनार और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री और समाजसेवी स्वाती सिंह ने पद्मश्री कन्नू भाई टेलर का सम्मान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान प्राप्त किया। पद्मश्री ने अपना सम्मान स्वाती सिंह को देने के लिए पहले से नामित किया था।

    गरीब, महिला और युवा वर्ग के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल हमेशा धड़कता है:

    स्वाती सिंह ने कहा कि गरीब, महिला और युवा वर्ग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल हमेशा धड़कता है। उन्हीं से प्रेरित होकर हमने महिला कल्याण और दिव्यांगजन पर काम करने के लिए सोचा और पूरे सरोजनी नगर में हमने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया। दिव्यांगजन के लिए भी हर वक्त काम करती रहती हूं।

    उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही प्रभावित होकर एक पुस्तिका भी लिखी है, जो जल्द ही आने वाली है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दोनों हाथ गवां चुके और दिव्यांगजन के लिए जीवन समर्पित करने वाले श्रीनारायण यादव थे। काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    इस कार्यक्रम को प्रयागराज की संस्था लोक सेवक मंडल ने आयोजित किया था। लाजपत भवन सभागार में आयोजित दिव्यांग स्वाभिमान सम्मान समारोह में इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत लोक सेवक मंडल के सचिव डॉ. प्रवास आचार्य ने किया। प्रोफेसर अवनीस मिश्र ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। पूर्व आईएएस एवं दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाले दिल्ली एनसीटी के पूर्व आयुक्त टीडी धारियाल ने विस्तार से दिव्यांगों की समस्याओं और उनके समाधान भी सुझाए।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोक सेवक मंडल के अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने गांधी अंत्योदय की सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी कहते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति जो सबसे गरीब है उसका भी विकास हो। मेरा मानना है कि सबसे गरीब दिव्यांग है उनको भी मुख्य धारा में जोड़ना होगा। समारोह में दिव्यांगों के उत्थान के लिए काम करने वाली 22 विभूतियों को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्रम् और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

    #अंगवस्त्रम् #केंद्रीय मंत्री #पद्मश्री कन्नू भाई टेलर #प्रशस्तिपत्र #लोक सेवक मंडल #सम्मान समारोह #सर्वेंट आफ द पिपुल सोसाइटी #सेमिनार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    अवध फेस्टिवल में शान, माहिरी सहित सात कलाकारों को मिला ‘नौशाद सम्मान’

    विश्व एड्स दिवस पर विशेष: एचआईवी ग्रसित मां के आंचल में गूंजी स्वस्थ किलकारी

    रेस्क्यू ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता: सभी 41 श्रमिकों को निकाला जाने लगा सुरक्षित

    उद्यमी मित्र सरकार और निवेशकों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: नन्दी

    उत्तर प्रदेश में दलित गौरव संवाद से कांग्रेस में उत्साह

    बेसब्री से इन्तजार है सुरंग से मजदूरों की वापसी का, जल्द मिल सकती है गुड न्यूज़

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सबसे ताकतवर सब्जी है सहजन, इससे तीन सौ रोगों का उपचार संभव

    December 2, 2023

    ‘बेटी हमारी अनमोल’ सीरियल में रानी चटर्जी एक छोटे कद की लड़की बनकर महिला सशक्तिकरण को करेगी जागरूक

    December 2, 2023

    अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड का दूसरे दिन गणितीय प्रतिभा ने किया जोरदार प्रदर्शन

    December 2, 2023

    Quote: शब्द भी एक तरह का भोजन है, किस समय कौन सा शब्द परोसना…

    December 1, 2023

    अवध फेस्टिवल में शान, माहिरी सहित सात कलाकारों को मिला ‘नौशाद सम्मान’

    December 1, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading