प्रधानमंत्री मोदी की चादर लेकर अजमेर पहुँचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
अजमेर, 23 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर लेकर केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू अजमेर पहुंचे। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर यह चादर दरगाह में पेश की गई।
रिजिजू का राजस्थान के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। दोनों ने क्षेत्रीय विकास और सांप्रदायिक सौहार्द पर चर्चा की। रावत ने राजस्थानी परंपरा से रिजिजू का अभिनंदन किया।

इसके बाद दोनों मंत्री दरगाह शरीफ पहुंचे, जहां रिजिजू ने मोदी की चादर पेश की। रावत ने इस रस्म में साथ दिया और देश में अमन-चैन तथा राजस्थान की प्रगति के लिए दुआ मांगी।
रावत ने कहा कि मोदी हर वर्ष चादर भेजकर सर्वधर्म समभाव और सबका साथ-सबका विकास का संदेश देते हैं। रिजिजू का आगमन इस कार्य के लिए हुआ।







