लखनऊ, 18 मार्च 2021: 14वीं सबजूनियर नेशनल साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप (बालक व बालिका) तथा 15वीं जूनियर नेशनल साफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप के लिए उप्र की टीम की घोषणा गुरुवार को हो गयी। 21 से 25 मार्च तक मनी नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्श अहमदाबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपर नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने स्पोर्ट्स कीट दिया। इसके साथ ही टीम को नेशनल अवार्ड जीतने की कामना की गयी।
टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सबजूनियर वर्ग (बालक वर्ग) में राघव अवस्थी, शिखर वर्मा, रेहान अजीज, रोहिन राज, दीव्यांश सिंह पंगठी, अर्पण गोवान, शर्दुलवीर के नाम हैं। वहीं बालिका वर्ग में शक्ति मिश्रा, श्रेया पाण्डेय, संतुष्टि गौतम, संस्कृति गौतम, साशा कटियार, जमजम अपना जौहर दिखाएंगे। इस टीम के कोच आशुतोष नायब एवं सिमरन भारती होंगी। इसके साथ ही कुणान भारती एवं प्रीति गौतम भी साथ रहेंगे।
साफ्ट टेनिस एसोसिएशन के प्रदेश सचिव दीपक चावला ने बताया कि जूनियर वर्ग (बालक) में वंश यादव, ओम यादव, नमन मेहता, आभाष यादव, प्रणीव कुमार राजन अपना जौहर दिखाएंगे। वहीं जूनियर के बालिका वर्ग में जोशिका मदनानी, जोया जीज, नेहा यादव, विधि यादव, तनुश्री पाण्डेय शामिल रहेंगी। इस टीम के कोच सुमेश कुमार एवं नैना यादव होंगे। वहीं मैनेजर प्रशान्त शर्मा एवं नीतू शर्मा होंगे।







