Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    यूपी के 50,000 से ज़्यादा लोकल केमिस्ट्स होंगे डिजिटली सशक्त

    ShagunBy ShagunJuly 19, 2022Updated:July 19, 2022 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 670

    आयु केमिस्ट ऐप और केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन ने की उत्तर प्रदेश में अनोखी पहल

    वाराणसी 19 जुलाई. आयु केमिस्ट ऐप ने केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन, उत्तर प्रदेश (CDFUP) के साथ मिलकर यूपी राज्य के सभी डिस्ट्रिक्स से आये हुए केमिस्ट्स के साथ, वाराणसी स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में अधिवेशन किया, जिसमें यूपी राज्य में हेल्थकेयर संबंधी इन्फ्रास्ट्रक्चर, और लोकल केमिस्ट्स के बिज़नेस की बेहतरी के बारे में चर्चा की गई।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री F.D.A, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. दयाशंकर मिश्रा थे। CDFUP प्रदेश अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी, स्टेट जनरल सेक्रेटरी सुरेश गुप्ता, आयु के सीईओ श्रेयांस मेहता, डॉ. अरुण सिंघवी और टीम के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। डिप्टी सीएम श्री ब्रजेश पाठक ने विडियो के ज़रिए संबोधित किया।

    इस अधिवेशन में आयु केमिस्ट ऐप ने केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के साथ हाथ मिलाकर, CDFUP की रिक्वेस्ट पर एक टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म डेवलप किया है। इससे राज्य में केमिस्ट्स को ऑनलाइन फार्मेसीज़ के हाथों नुकसान से आज़ादी मिलेगी। आयु के माध्यम से, केमिस्ट कम्युनिटी ऑनलाइन फार्मेसीज़ के सामने डट कर खड़े होकर अपना बिज़नेस अच्छे से कर सकती है और आगे बढ़ सकती है।

    माननीय डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश सरकार श्री ब्रजेश पाठक ने विडियो मैसेज के द्वारा अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकीकरण और डिजिटलाइजेशन आज के जमाने में बहुत जरुरी है। सभी को उत्तर प्रदेश के नागरिकों को निरोगी बनाने का प्रयास करना चाहिए, मरीजों के सेवा करनी चाहिए । उन्होंने कहा की CDFUP एवं आयु के साथ में आने से स्वास्थ्य सेवाएँ सुगम हो जाएँगी।

    राज्य मंत्री F.D.A, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. दयाशंकर मिश्रा का कहना था – परिवर्तन प्रकृति का नियम है, केमिस्ट भाईयों को भी यह अपनाना चाहिए और नागरिकों के लिए व अपने बिज़नेस की ग्रोथ के लिए उन्हें भी ऑनलाइन जाना चाहिए।

    आयोजन में महासंघ के सभी सदस्यों ने ऑनलाइन फार्मेसीज़ प्लेटफॉर्म द्वारा पैदा की जा रही नकारात्मकताओं को दूर करने के लिए टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म आयु का उपयोग करने की शपथ ली। CDFUP और आयु के बीच टाईअप, उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन फार्मेसीज़ के प्रभाव को समाप्त करने में मदद करेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading