चण्डीगढ़, 2 मार्च 2021: मोहाली के चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय में कल सम्पन्न हुई 29वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश वुशू टीम ने कुल एक दर्जन पदक जीेते हैं, जिसमें दो स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य शामिल हैं।अभी हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ”लक्ष्मण पुरस्कार“ से सम्मानित सूरज यादव ने शानशू वर्ग के 70 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया था, वहीं ताउलू में भानू सिंह ने चा-क्वान् में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का गौरव बढ़ाया।

टीम के इस सफलता पर उत्तर प्रदेश वुशू संघ के महासचिव मनीष कक्कड़ ने बताया प्रदेश के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन के लिए संघ प्रयास करेगा।







