Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    100 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं का ब्याज बिजली विभाग ने हड़पा, सरकार उसे वापस दिलाये: उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunJuly 7, 2020Updated:July 7, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547
    • लगभग 50 लाख से ज्यादा विद्युत उपभोक्ताओं के जमा सिक्योरिटी पर व्याज हड़पने के मामले में नया मोड उपभोक्ता परिषद् अध्यक्ष ने ऊर्जामंत्री से की मुलाकात और कहा बड़ा घोटाला हुआ है 
    • ऊर्जा मंत्री ने कहा सभी के साथ होगा न्याय अध्यक्ष पावर कार्पोरेशन को को जारी किया लिखित निर्देश उपभोक्ता हित में करे निर्णय

    लखनऊ, 07 जुलाई, 2020: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते पूरे प्रदेश में लगभग 50 लाख विद्युत उपभोक्ताओं की उनकी जमा सिक्योरिटी को या जीरो फीड किया गया है या तो 1 पैसा जिसके चलते 50 लाख विद्युत उपभोक्तओ की जमा सिक्योरिटी  पर ब्याज कई सालो से बिजली विभाग ने नहीं दिया। जब की सबको पता है की कनेक्शन लेते वक्त कनेक्शन फीस में ही उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी उनके द्वारा लिए गये भार के मुताबिक जमा करने के बाद ही कनेक्शन मिलता है ऐसे में उनकी जमा सिक्योरिटी को सॉफ्टवेयर  सिस्टम में फीड न करना बड़ी अनियमितता है और उपभोक्ताओं के अधिकार के साथ बड़ा खिलबाड़ भी।

    बता दें कि आज इस गंभीर मामले में उस समय नया मोड आ गया जब उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा से शक्ति भवन में मुलाकात कर एक जनहित लोक महत्व प्रस्ताव सौपते हुए प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओ का बिजली विभाग द्वारा हड़पी गयी जमा सिक्योरिटी पर ब्याज लगभग 100 करोड़ को प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओ को वापस दिलाने की मांग उठाई और यह आरोप लगाया की बिजली विभाग की बड़ी चीटिंग से लाखो उपभोक्ताओ का करोड़ो रुपया व्याज का हड़पा गया, जिस पर सरकार को तुरंत कठोर कदम उठाना चाहिए।

    मालूम हो कि बिजली कम्पनिया लगभग 50 लाख विद्युत उपभोक्ताओ की सिक्योरिटी  पर व्याज पिछले लगभग 5 वर्षो से नहीं दी है यह अवधि बढ़ भी सकती है क्यों की विद्युत उपभोक्ता अगर शहरी है।

    तो वर्ष 2011 से और यदि ग्रामीण है तो ऑक्टूबर 2016 से जिनकी सिक्योरिटी जीरो फीड है व्याज नहीं पाये है क्योंकि बिलिंग आरएपीडीआरपी क्षेत्र में ऑनलाइन 2011 में शुरू हुवा और ग्रामीण में अक्टूबर 2016  में ऐसे में यदि सभी उपभोक्ताओ को 2 किलोवाट का भार मान कर उनकी जमा सिक्योरिटी रुपया 600 मानकर लगभग 6 प्रतिशत व्याज हर वर्ष आकलित किया जाय तो लगभग रुपया 300 करोड़ जमा सिक्योरिटी पर हर वर्ष जो व्याज  बिजली कम्पनियो ने उपभोक्ताओ का हड़पा वह लगभग 18 करोड़ हर वर्ष व्याज निकला अगर 5 वर्ष  का कुल व्याज निकाला जाय तो लगभग 90 करोड़ होगा और एक उपभोक्ता का कुल लगभग रुपया 180 हड़प लिया इसे तुरंत वापस दिलाया जाय । ऊपर से इसको उपभोक्ताओ को हर साल दिया दिखा कर उपभोक्ताओ की टैरिफ में पाश ऑन कराया जा रहा है इस पर कैर्रिंग कॉस्ट जोड़ कर निकला जाय तो यह लगभग 100 करोड़ रुपया हड़पा गया है। इनकी पूरी बेलेंश शीट भी अब जाँच के घेरे में है यह जिसे उपभोक्ता परिषद् हमेसा उठता रहा है।

    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने पूरे मामले पर गम्भीरता से चर्चा की और पूरा मामला समझने के बाद तुरंत उपभोक्ता परिषद् द्वारा सौपे गये प्रस्ताव पर अध्यक्ष पावर कार्पोरेशन को उपभोक्ता हित में गम्भीरता पूर्वक विचार कर कार्यवाही करने का लिखित निर्देश जारी किया है।

    पूरे मामले को लेकर इसके बाद उपभोक्ता परिषद् ने पावर कार्पोरेशन के निदेशक वाणिजय से मुलाकात की और कहा की जिन लाखों  उपभोक्ताओ को ब्याज नहीं मिल पाया है वह लगभग रुपया 100 करोड़ है  और उन्हे बताया की 5 साल की यह अवधि और उपभोक्ताओ की संख्या बढ़ भी सकती है उस पर उन्होने माना की आपकी बात सही है पावर कार्पोरेशन जो भी रुपया 100 करोड़ या जो उपभोक्ताओ का निकलेगा उन्हे पावर कार्पोरेशन देने के लिए तैयार है जल्द अंतिम निर्णय लिया जायेगा और उपभोक्ताओ को उनका पूरा ब्याज देने की कार्यवाही शुरू की जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading