Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    होली पर डी.जे. की अनुमति दो सरकार!

    By February 27, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 606

    या फिर सियासी जनसभाओं/रैलियों में भी लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगाओ

    त्योहार और धार्मिक गतिविधियों में ही लाउडस्पीकर बजना पर्यावरण व कानून व्यवस्था के लिए खतरनाक है

    सियासी जनसभाओं और रैलियों में क्या लोरी सुनाता है लाउडस्पीकर ! 

    नवेद शिकोह

    लखनऊ, 27 फरवरी। इंसान ही कानूनी और सरकारी फैसला सुनाते हैं। लेकिन जब फैसले सुनाते हैं तो ये इंसान नहीं रहते, हुक्मरान हो जाते हैं। ये भूल जाते हैं कि होली मनाने वाले इंसानों को पर्यावरण का भी ख्याल है और किसी बीमार का एहसास भी है।
    हर त्योहार के रंग होते है। मस्ती और शोर-शराबे के बिना होली नहीं मनायी जा सकती। डीजे होली का महत्वपूर्ण अंग है। त्योहारों की उमंग और मस्ती के भी साइंटिफिक अर्थ होते है। चिंताओं-कुंठाओं, प्रतिस्पर्धाओं, ग़मों, नफरतों, जरुरतों… को भूल कर जब हम उल्लास और उमंगों में खो जाते हैं तो हमारे दिल और दिमाग को जकड़े तनाव की पकड़ कमजोर पड़ जाती है।
    Image result for dj

    वह सवाल जो आम लोगों को परेशान करते है ?

    •  नवरात्रि के व्रत की तरह। जो अनाज रूटीन प्रकिया में हमारे शरीर में जहरीले तत्व पैदा करने की संभावनाओं पैदा कर रहा होता है उस घातक प्रकिया पर ब्रेक लगा देते हैं व्रत।
    • ये बातें आम हैं।  हम आम इंसान अपने बीच के ही कुछ आम इंसानों को खास बनाकर अपेक्षा करते हैं कि वो कुछ खास करेंगे।
    • हम सरकार चलाने की कुर्सी तुम्हें क्यो देते हैं? इसलिए नहीं कि तुम मदारी बनकर हमें बंदर बनाकर नचाओ। हम इसलिए तुम्हें सत्ता की कुर्सी देते हैं कि तुम हमारी भावनाओं को समझो। हमारी छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखो। हमारे धार्मिक अधिकारों की रक्षा करो।
    • हमारी ही बनवायी हुयी सरकार के तानाशाह और बेतुके फैसले हम बर्दाश्त क्यों करें?
    • साल भर बाद की होली के चंद घंटे में पर्यावरण के नुकसान की फिक्र सताने लगाती है। इसलिए हमारे त्योहार पर हमारी मस्ती के अधिकार को छीन लिया जाता है। हमारी उमंगों और उत्साह पर पहरे बैठा दिये जाते हैं।
    • लाउडस्पीकर /डीजे अगर कानून व्यवस्था का खतरा है तो कानून व्यवस्था को संभालने के बजाय विविधता और त्योहारों के रंगों वाले इस देश के सौंदर्य को ही फीका कर देना क्या सही कदम हैं ?
    • कानून व्यवस्था चौकस हो तो डीजे कानून व्यवस्था के लिए हरगिज़ खतरा नही बन सकता। और कानून व्यवस्था लचर हो तो कब्रिस्तान में भी खून खराबा हो सकता है।
    • चलिये हम होली पर डीजे/लाउडस्पीकर को पर्यावरण और कानून व्यवस्था का खतरा मान लेते है। ये भी मान लेते हैं कि धर्म और त्योहार के नाम पर हमें लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए है। हम ये भी मान लें कि धर्मिक/आध्यात्मिक और त्योहारों की गतिविधियों पर लाउडस्पीकर पर पाबंदियां सही हैं।
    • लेकिन सत्तानशीन नेताओ ये बताओ कि क्या राजनीतिक रैलियों वाला लाउडस्पीकर पर्यावरण के लिए लाभकारी होता है?
    • क्या सियासी रैलियों /जलसों/कार्यक्रमों/जनसभाओं के कानाफाड़ू लाउडस्पीकर और इसमें इकट्ठा भीड़ कानून व्यवस्था के लिए खतरा नहीं बन सकती है।
    •  धर्म और त्योहार पर ही लाउडस्पीकर की पाबंदी। राजनीतिक सभाओं में ये पाबंदी लागू क्यों नहीं होती !
    • ये सवाल कभी किसी ने नहीं उठाया। लाउडस्पीकर पर पाबंदी से जुड़ा ये पहला सवाल है जो लाखों चुप जुबानी को आवाज देगा। और अब इस सवाल का जवाब देना ही होगा।

    #Holi

    Keep Reading

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading