गोला गोकर्णनाथ-खीरी। शहर की पाश कॉलोनी पंजाबी कॉलोनी स्थित राघव कुंज कॉलोनी के एक मकान में बीती रात एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में चारपाई पर लाश पाए जाने की खबर सुनकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा अपने दलबल समेत मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुला लिया और घटनास्थल को बारीकी से जांच करते हुए निशानों की छाप ली गई। घटनास्थल पर पहले से मौजूद मृतक के पिता ,पत्नी आदि से पुलिस ने जानकारी हासिल करते हुए हत्या और आत्महत्या के बीच की कड़ियां समझते हुए मृतक के चारपाई पर पडे तमंचे 3 जीवित कारतूस वह कपड़े समेत पैरों की तरफ पड़े थे जिन्हें पुलिस ने सील कर लिया। मृतक का सिर पेताने की ओर लटकी अवस्था में था। माथे के बीचो बीच गहरा निशान था जिससे वह कर खून सूख चुका था। मृतक के पिता श्याम सुंदर मिश्रा पुत्र राम रतन मिश्रा ग्राम बिलहरी थाना नीमगांव की दी गई तहरीर मे कहा गया है कि उनका पुत्र सुधीर कुमार मिश्र उम्र 35 वर्ष निवासी बादल नगर गोला में किराए के मकान पर परिवार सहित रह रहा था वह कुबेर मंत्रा निधि लिमिटेड में डायरेक्टर था इससे पहले वहां राघव कुंज में मयंक शुक्ला के खाली मकान में दूध डेरी का काम करता था 6 माह पूर्व उसने यह काम बंद कर दिया था इस मकान की चाबी मेरे पुत्र सुधीर के पास ही थी दिनांक 20 जून की रात 8रू00 बजे बादल नगर वाले मकान से वजः मोटरसाइकिल से निकले थे देर रात घर वापस ना आने पर मेरी बहू आरती मिश्रा राघव कुंज वाले मकान पर गई वहां उसने देखा तो मोटरसाइकिल बाहर खड़ी थी दरवाजा कुछ खुला हुआ था ।
बहू ने जब दरवाजा खोला तो देखा सुधीर चारपाई पर मृत पड़ा है और उसके सिर के नीचे खून बिखरा हुआ पड़ा है एक तमंचा चारपाई के सूखे में घुसा हुआ था तीन जिंदा कारतूस पैरों की तरफ एक कपड़े पर पड़े हुए थे ऐसा प्रतीत होता है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इनकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मां के मायने पर आसपास के मकानों के लोगों से भी बातचीत की ।कि घटना के समय आवाज तो आई होगी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राम लाल वर्मा ने भी परिजनों से बातचीत की तथा घटना की शीघ्र खुलासा के लिए उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मकान में पाए गए तमाम निशानों को अपने कैमरे में कैद किया। पुलिस ने दावा किया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह शीघ्र ही हत्यारों तक पहुंच सकेंगे। मौका-ए-वारदात पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र होती रही। जांच पूरी हो जाने तक लोगों को घटनास्थल पर दूर रखा गया। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा बिखरा हुआ था लोग पूरी तरह मौन दिखे।







