Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मै सांसद रहूं या न रहूं लेकिन भारतीय संविधान व आरक्षण पर आंच नहीं आने दूंगी: सावित्री बाई फुले

    By April 1, 2018Updated:April 1, 2018 उत्तर प्रदेश 2 Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 834
    • मूर्ति तोड़ने की घटना पर सरकार उठाये सख्त कदम- मा. भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले
    • जो सरकार संविधान निर्माता के नाम में कर सकती है संशोधन उसे संविधान बदलने में नहीं होगी हिचक, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, आज के बाद बहुजन समाज की भाजपा के खिलाफ शुरू हो गयी बगावत- अवधेश कुमार वर्मा
    • पदोन्नति में आरक्षण बिल पास करने में सरकार की नहीं है दिलचस्पी

    लखनऊ, 01 अप्रैल। भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने बग़ावती तेवर अपनाते हुए कहा कि मै सांसद रहूं या न रहूं लेकिन भारतीय संविधान व आरक्षण पर आंच नहीं आने दूंगी। यह बातें आज उन्होंने मा. कांशीराम स्मृति उपवन, लखनऊ में नमो बुद्धाय जनसेवा समिति के द्वारा आयोजित ‘भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ महारैली’ में पूरे प्रदेश से आएं लाखों की संख्या में दलित, पिछड़े, महिलाएं व अल्पसंख्यकों के सामने कहीं।

    महारैली की भव्यता का आलम यह था कि हुंकार महारैली में आज सुबह 10 बजे से ही आरक्षण समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरा पण्डाल खचाखच भर गया। समर्थकों ने संविधान व आरक्षण को बचाने को लेकर खूब नारे बाजी की, पूरा पण्डाल नीलामय व पंचशील के झण्डों से पटा रहा। पूरे पण्डाल में भगवान बुद्ध, बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर व मा. कांशीराम जी के अनेकों कटआउट बहुजन समाज के प्रतीक व प्रेरणास्रोत के रूप में बड़ी संख्या में लगाये गये थे। महारैली की अध्यक्षता नमो बुद्धाय जनसेवा समिति के संस्थापक/अध्यक्ष श्री अक्षवरनाथ कनौजिया ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले मौजूद थी।

    मैं संविधान बदलने की साजिश कतई बर्दाशत नहीं करूंगी

    मुख्य अतिथि के रूप में हुंकार महारैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा से बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि पूरे देश में बाबा साहबी की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं, संविधान को बदलने का षडयंत्र किया जा रहा है, आरक्षण पर कुठाराघात हो रहा है और वहीं दूसरी ओर आरक्षण को समाप्त करने के लिये बड़े पैमाने पर निजीकरण भी किया जा रहा है। इसके लिये 85 प्रतिशत बहुजन समाज को एकजुट होकर इनके मन्सूबों को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा मैं सांसद रहूं या न रहूं, लेकिन मैं संविधान बदलने की साजिश कतई बर्दाशत नहीं करूंगी। मेरे शरीर  पर जो पीली वस्त्र देख रहे हैं यह गौतम बुद्ध जी कपड़ा चीवर है। जब तक पूरा देश बुद्धमय नहीं होगा तब तक समाज आगे नहीं जा सकता।

    ‘पदोन्नति में आरक्षण बिल’ पर कोई सुनने को तैयार नहीं:

    उन्होंने सभा में अनेकों बार सभी का हाथ उठवाकर यह संकल्प दिलाया कि आखिरी लड़ाई तक आप सभी उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का बिल लम्बित है, अनेकों बार उनके द्वारा संसद में यह बात उठायी गयी लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अन्त में उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक जिले में आयोजित किये जायेंगे। दलित घोड़े पर बैठता है तो उसकी हत्या कर दी जाती है, पूरे देश व प्रदेश में दलितों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। अब बहुजन समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

    सरकार ‘आम्बेडकर’ का नाम बदल कर वाहवाही लूट रही है: अवधेश कुमार वर्मा

    विशिष्ट अतिथि के रूप में हुंकार महारैली को सम्बोधित करते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के प्रमुख संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज संविधान व आरक्षण बचाओ के मुद्दे पर सभी यह सोच रहे हैं कि संविधान कौन बदल रहा है तो मैं यह बताना चाहता हूॅ कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी के नाम में संशोधन ‘‘डा. भीमराव रामजी आम्बेडकर‘‘ करके वाहवाही लूट रही है। तो आने वाले समय में उसे संविधान बदलने में कोई झिझक नहीं होगी। पिछले 4 साल से पदोन्नति में आरक्षण का बिल लम्बित है, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने वर्ष 2015 में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक से मिलकर एक ज्ञापन दिया था, जिस पर महामहिम द्वारा पूरा मामला देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भेजा गया लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और वहीं महामहिम के पत्र पर बाबा साहब के नाम में तुरन्त संशोधन हो गया। आज के दिन से भाजपा को यह समझ लेना चाहिए यह हुंकार महारैली बगावत का बड़ा संकेत है। बिजली का निजीकरण आरक्षण पर बड़ा कुठाराघात है। प्रदेश की 85 प्रतिशत जनता अब एक साथ आ चुकी है इससे भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।
    हुंकार महारैली को प्रमुख रूप से संबोधित करने वालों में मा. सुवचन राम, प्रधान आयुक्त, आयकर भारत सरकार, मा. अशोक कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री एससीएसटी रेलवे, मा. मिल्कियत सिंह बहल, अन्तर्राष्ट्रीय विचार मंच, लन्दन, मा. इं. खेमचन्द्र कोली, मा. भवन नाथ पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच, मा. मनीराम बेहलाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ कांशीराम सहत अनेकों बहुजन नेताओं ने अपनी बात रखी। महारैली में 14 सूत्रीय प्रमुख एजेण्डे पर भी चर्चा हुई, जिसमें पदोन्नति में आरक्षण सम्बन्धी 117वां बिल अविलम्ब पास कराना, पिछड़े वर्ग को भी पदोन्नति में आरक्षण सहित अनेकों मुद्दों पर चर्चा हुई।
    https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-maharailly-at-maharaja-bijli-pasi-ka-kila/

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    2 Comments

    1. Neha mishra on April 3, 2018 12:29 am

      बहुत अच्छा काम कर रही है बधाई।

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading