अमेठी । मिशन 2019 को लेकर बेहद गंभीर हो चुकी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का 14 जून से प्रस्तावित दो दिनी दौरा स्थगित कर दिया गया है। उनका दौरा स्थगित होने के पीछे त्योहार व पुलिस फोर्स की कमी को वजह बताया जा रहा है।
राहुल गांधी के दो दिवसीय अमेठी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित होने की पुष्टि उनके प्रतिनिधि चंद्रकांत दूबे व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने की है। राहुल गांधी के दो दिवसीय भ्रमण को लेकर जिला कांग्रेस संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी थी और आज एसपीजी के जवानों को अमेठी पहुंचना था। 14 जून रमजान का अंतिम जुमा होने व शनिवार को ईद होने के चलते पुलिस फोर्स की कमी को देखते हुए राहुल गांधी का दौरा रद कर दिया गया है। त्योहार में लगी रहेगी। ऐसे में राहुल गांधी का भ्रमण कार्यक्रम लगने से फोर्स को त्योहार के साथ राहुल गांधी की सुरक्षा में भी लगना पड़ता। वहीं ईद का त्योहार होने के चलते तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने में असुविधा को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भ्रमण कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। अब जल्द ही कार्यक्रम नए सिरे से तय किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर अमेठी में उनके जनसंपर्क कार्यालय पर लगी पट्टिका को बदल दिया गया है। अमेठी में उनका जनसंपर्क कार्यालय अमेठी के गौरीगंज में है। अब इसी कार्यालय के दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी सीधे जनता से रूबरू होंगे।
Keep Reading
Add A Comment







