सुलतानुपर, 17 मई। कोतवाली नगर के पल्टू का पुरवा मोहल्ले से गुरुवार की सुबह मार्निंगवाक पर निकली किशोरियां पुलिस लाइन के पास से लापता हैं। यह इलाका शहर से सटा है। उनके अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान है।
परिवार के लोगों की मानें तो वे प्रतिदिन एक साथ प्रातरू टहलने के लिए जाती थीं। उसमें दो सगी बहनें भी हैं। परिवार वालों के इनके गायब होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का मानना है कि मामला संदिग्ध लगता है। वे खुद कहीं गईं हैं या कोई उन्हें ले गया है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
परिवार के लोगों ने बताया कि गायब किशोरियां जब घर नहीं पहुंची, तब उनकी खोजबीन शुरू की गई। पर कहीं पता नहीं चल सका। उनके गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस किशोरियों की तलाश में लगी है।