Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मॅहगी बिजली खरीद मामले पर उपभोक्ता परिषद ने समीक्षा की उठायी माॅग

    By November 29, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 564
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात और एमओयू रूट के उत्पादन गृहों की मॅहगी दरों की समीक्षा की उठायी माॅग
    • उपभोक्ता परिषद ने कहा प्रदेश में जहाॅ कुल बिजली खरीद पर खर्च हो रहा लगभग रू0 59466 करोड़ उसमें निजी घरानों व ज्वाइंट बेन्चर से केवल 30555 करोड़ की खरीदी जा रही बिजली

    लखनऊ, 29 नवंबर 2018: प्रदेश में निजी घरानों से मॅहगी बिजली खरीद के मामले को लेकर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने आज शक्ति भवन में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा से मिलकर यह मुद्दा उठाया कि प्रदेश में एमओयू रूट के अन्तर्गत लगे सभी निजी घरानों के उत्पादन गृहों की मॅहगी दरों की समीक्षा कराई जाय, और उन पर एक न्यूनतम दर की सीलिंग लगायी जाय, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से वर्तमान में ओपेन बाजार/पावर एक्सचेन्ज पर सस्ती बिजली उपलब्ध है, ऐसे में निजी घरानों से मॅहगी बिजली खरीदने से लगातार बिजली दरें बढ़ रहीं है।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि नियामक आयोग द्वारा मल्टीवर्ष टैरिफ में वर्ष 2018-19 के लिये खरीदी जाने वाली कुल बिजली जो अनुमोदित की गयी है,की बात करें तो वह लगभग 148145 मिलियन यूनिट है और उसकी कुल लागत रू0 59466 करोड़ है, जिसकी कुल औसत लागत रू0 4.01 प्रति यूनिट है, जिसमें निजी घरानों व ज्वाइंट बेन्चर से खरीदी जाने कुल बिजली 71279 मिलियन यूनिट है और उसकी कुल लागत 30555 करोड़ है और उसकी औसत खरीद लागत रू0 4.29 प्रति यूनिट है। वहीं प्रदेश के उत्पादन गृहों से जो बिजली खरीद अनुमानित है वह लगभग 31689 मिलियन यूनिट है, और उसकी लागत 12597 करोड़ है और औसत लागत रू0 3.98 प्रति यूनिट है, जो यह सिद्ध करता है कि निजी घरानों की मॅहगी बिजली खरीद पर अंकुश लगा दिया जाय तो निश्चित तौर पर बड़ा फायदा होगा और बिजली दरों में कमी भी होगी।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री के सामने यह भी मुद्दा उठाया कि प्रदेश में कुछ हाई प्रोफाइल निजी घराने अपने एमओयू रूट के वर्तमान में स्थापित उत्पादन गृह की क्षमता बढ़वाने के भी फिराक में है, जो पूरी तरह उपभोक्ता हित में नहीं है। इसलिये जनहित में निजी घरानों की मॅहगी बिजली खरीद पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है।

    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के दिशा में सरकार हर प्रयास कर रही है, किसी भी स्तर पर मॅहगी बिजली खरीद को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा, पिछली सरकारों में एमओयू रूट के जो मॅहगे प्रोजेक्ट लगे है और उनकी वजह से उपभोक्ताओं पर भार पड़ रहा है उस पर विभाग गम्भीर है और हर सस्ती बिजली खरीद का उपाय सतत ढूढ़ रहा है जिससे सभी को अच्छी बिजली और सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके।

    #उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा #उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

    Keep Reading

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading