Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बिजली कम्पनियां विद्दुत भार बढाने के लिए SMS भेज कर उपभेाक्ताओं पर बना रही है दबाव

    By May 18, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548
    • उपभोक्ता परिसद ने जताया कड़ा ऐतराज: भार को बढाने हेतु बिजली कम्पनियों द्वारा भेजा जा रहा मोबाइल पर भार बढाने का एसएमएस असंवैधानिक
    • टैरिफ आदेश व विद्युत वितरण संहिता के प्राविधानानुसार किसी भी घरेलू विद्युत उपभोक्ता के मीटर में एमडीआई 3 माह लगातार अधिक होने पर ही उसे भार बढाने का दिया जायेगाा नोटिस
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने पूरे मामले को आयोग अध्यक्ष के सामने रखा
    • केवल विद्युत उपभोक्ताओं से जिस माह उनके भार में हुयी है बढोत्तरी उसी बढे भार पर उस माह में उनसे लिया जा सकता है टैरिफ प्राविधानानुसार अतिरिक्त चार्ज
    लखनऊ, 18 मई। प्रदेश की बिजली कम्पनियो में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के भार के मामले में हमेशा से ही उदासीनता बरती जाती रही है। उसी का नतीजा है कि बडे पैमाने पर विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा यह शिकायत की जा रही है कि क्षेत्रीय अभियन्ताओं द्वारा उनके मीटर में किसी माह भी एमडीआई (मैक्सिमम डिमाण्ड) अधिक होने पर उनके भार को बढाने के लिये उन पर दबाव बनाया जाता है। वर्तमान में कुछ विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कम्पनियों द्वारा 1 माह में अधिक एमडीआई पर ही उनके मोबाईल पर एसएमएस के माध्यम से नोटिस दी जा रही है, जो असंवैधानिक है। जब इसकी सच्चाई का पता लगाने के लिये उपभोक्ता परिषद ने छानबीन की तो मामला सही निकला। प्रदेश की बिजली कम्पनियाॅं शायद यह भूल गयी हैं कि विद्युत वितरण संहिता 2005 व वर्ष 2017-18 के टैरिफ में यह व्यवस्था है कि किसी भी विद्युत उपभोक्ता का भार जब तक 3 माह तक लगातार उसके द्वारा लिये गये संयोजित भार से अधिक न हो उसके भार को बढाने के लिये उस पर दबाव नही डाला जायेगा 3 माह बाद उसे नोटिस भेजी जायेगाी उसके उपरान्त ही आगे कार्यवाही होगी। लेकिन विद्युत उपभोक्ता को उस माह जब उसकी एमडीआई में बढा भार रिकार्ड होगा तो उस बढे भार के अनुपात में उसे टैरिफ आदेश के अनुसार उस माह में ही अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी विद्युत उपभेाक्ता पर बिजली कम्पनियाॅं 1 माह के अधिक एमडीआई रिकार्ड होने पर उसके भार को बढाने के लिये बाध्य नही कर सकतीं क्योंकि यह गैर कानूनी और टैरिफ प्राविधानों का उलंघन होगा। आज इस पूरे मामले पर उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल से मिलकर उन्हें अवगत करा दिया हैं फिर भी बिजली कम्पनियाॅं यदि घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के 1 माह की अधिक एमडीआई पर उसके भार को बढाने के लिये बाध्य करेंगी तो उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 142 के तहत टैरिफ आदेश के उलंघन का मामला दाखिल किया जायेगा।
    उपभोक्ता परिषद ने कहा कि है क्योंकि उनका भार यदि 1 माह के अंतराल में मनमाने तरीके से बढाया जायेगा तो वह लाइफ लाइन श्रेणी से हटकर सामान्य श्रेणी में आ जायेंगे। जिससे हमेशा के लिये वह अपनी सस्ती बिजली दर से मंहगी बिजली दर में पहुच जायेंगे।

    Keep Reading

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading