Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    विधानसभा उप चुनाव: सपा को झटकने वाली मायावती को झटक दिया जनता ने

    By October 24, 2019 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 553

    एक भी सीट नहीं जीत पाई बसपा, सपा ने सिद्ध किया वही है दूसरे नम्बर की पार्टी

    उपेन्द्र नाथ राय

    लखनऊ, 24 अक्टूबर 2019: लोकसभा चुनाव के बाद सपा को झटकने वाली मायावती के लिए उप चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में जनता ने बता दिया है कि प्रदेश में नम्बर दो की पार्टी बसपा नहीं सपा है। इसके साथ ही पहली बार किसी उप चुनाव में भाग्य आजमा रही बसपा के लिए यह चुनाव शुभ संकेत नहीं दिया। इससे उबरना शायद बसपा के लिए आने वाले चुनाव में संभव नहीं होगा। इस चुनाव में भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। वहीं एक सीट बसपा ने भी गवां दिया है।

    उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा व सहयोगी अपना दल आठ सीटों पर कब्जा जमाया , वहीं सपा तीन सीट लेकर दूसरे नम्बर की पार्टी रही, जबकि बसपा और कांग्रेस के खाते भी नहीं खुले। बसपा एक मात्र सीट जलालपुर पर आगे चल रही थी लेकिन अंत में सपा ने उसे भी झटक लिया। इस चुनाव परिणाम में भले ही पूरे विपक्ष के लिए एक सबक रहा लेकिन सपाइयों में इस बात की खुशी रही कि लोकसभा चुनाव बाद झटका देने वाली मायावती को जनता ने तगड़ा ढंग से झटक दिया है। इस परिणाम से बसपाइयों में दोपहर बाद से ही चेहरे पर मायूसी आ गयी। वहीं सपा अब इस बात को लेकर खुश है कि आने वाले चुनाव में वही मुख्य विपक्षी पार्टी रहेगी।

    मायावती करती रहीं हमला, लेकिन अखिलेश रहे मौन:

    सबको याद होगा कि लोकसभा चुनाव के बाद जब आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव रैली कर रहे थे, उसी समय बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेसवार्ता कर सपा से गठबंधन तोड़ने की घोषणा करते हुए विधानसभा उप चुनाव में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उस समय मायावती ने कहा था कि अखिलेश नि:संदेह अच्छे हैं लेकिन वे राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हैं। सपा के कार्यकर्ताओं को अभी बसपा से सीख लेने की जरूरत है। सपा अपने कैडर वोट भी बसपा को ट्रांसफर नहीं कर पाई, जिससे लोकसभा चुनाव में हार हुई। यदि मैं मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव प्रचार में नहीं गयी होती तो वे भी चुनाव हार जाते। आगे उन्होंने कहा था कि जब अखिलेश यादव अपने कैडर को बसपा की तरह मजबूत कर लेंगे तो बसपा समझौते पर विचार कर सकती है।

    एक बिरादरी तक समेटना चाहती थी मायावती, लेकिन जनता ने उन्हीं को समेट दिया:

    मायावती की प्रेसवार्ता के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों द्वारा जवाब पूछने पर भी कोई उत्तर नहीं दिया था। इसके एक सप्ताह बाद ही मायावती ने दूसरी प्रेसवार्ता कर यह कहा था कि अखिलेश यादव ने ही फोन कर हमें मुसलमानों को टिकट कम देने के लिए कहा था। इस पर भी अखिलेश यादव ने कोई जवाब नहीं दिया था। इन दोनों वक्तव्यों का मकसद एक था कि सपा को सिर्फ एक खास बिरादरी तक सिमित कर दिया जाय। मुसलमानों को बसपा की तरफ सिफ्ट कर लिया जाय लेकिन इस विधानसभा के उप चुनाव ने उल्टा कर दिया। इसने संदेश दे दिया कि मायावती को ही जनता ने सिमटा दिया, जबकि सपा को हंसने-खेलने के लिए छोड़ दिया।

    उप चुनाव में बसपा से 10 प्रतिशत से भी ज्यादा मत सपा मिला सपा को:

    इस उप चुनाव में अब तक के परिणामों पर नजर दौड़ाएं तो भाजपा जहां 35.64 प्रतिशत मत पाकर विपक्ष से काफी आगे रही, वहीं सपा 22.61 प्रतिशत वोट पाकर यह दिखा दिया कि पीछे की दौड़ में वहीं दूसरे नम्बर की पार्टी है। यही नहीं तीन सीटों पर जीत दर्ज किया, वहीं बसपा 17.02 प्रतिशत पर सिमट गयी है। उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई। वहीं कांग्रेस भी बढ़त हासिल करते हुए 11.49 प्रतिशत मत पायी। कई चुनावों में 10 प्रतिशत से नीचे ही रहने वाली कांग्रेस के लिए यह खुद में खुश होने के लिए काफी है।

    मात्र एक सीट पर दूसरे नम्बर पर बसपा, जबकि सपा ने सात सीटों पर पीछे से लगाई दौड़:

    यदि विधानसभावार पहले, दूसरे नम्बर के उम्मीदवारों की बात करें तो बसपा विधानसभा जलालपुर और इगलास से दूसरे नम्बर पर है। वहीं सपा ने तीन सीटों जैदपुर, जलालपुर व रामपुर में जीत हासिल करते हुए छह सीटों पर दूसरे नम्बर पर है। सपा ने घोषी, बहराइच के बलहा, गंगोह, प्रतापगढ़, लखनऊ कैंट, चित्रकूट के मानिकपुर से दूसरे नम्बर पर है। वहीं कानपुर के गोविंदनगर में कांग्रेस के करिश्मा की ठाकुर 32.43 प्रतिशत वोट लेकर दूसरे नम्बर पर हैं।

    भाजपा रही एक सीट के नुकसान में:

    जिन 11 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हुए, उनमें 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास नौ सीटें थीं, जबकि एक सीट बसपा के जिम्मे और एक सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी। इस लिहाज से भाजपा और बसपा को एक-एक सीट का नुकसान हुआ है, जबकि सपा सीटों के फायदे में रही है।

    #विधानसभा उप चुनाव

    Keep Reading

    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s

    ईरान का सैन्य दावा चीन का गुप्त समर्थन: मिडिल ईस्ट तनाव में नई कूटनीतिक खलबली

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    Consumed by addictions to gambling and alcohol, a father turns into a monster and takes the life of his innocent son.

    जुए और शराब की लत में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की पेड़ से लटकाकर ले ली जान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026
    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading