Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    आयोग आदेश के बाद भी लेसा क्यों है उदासीन: उपभोक्ता परिषद

    By July 10, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 600
    • लेसा व मध्यांचल प्रबन्धन से की मांग युद्ध स्तर पर सिस्टम को करायें सुदृढ़ तभी ओवर लोडिंग होगी समाप्त
    • लेसा में अनेकों 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगभग अपनी पूरी क्षमता 525 एम्पीयर पर कर रहे काम जिससे बड़े पैमाने पर हो रही रोस्टिंग कब होगा सिस्टम में सुधार
    लखनऊ, 10 जुलाई 2018: पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार से लेसा में ओवर लोडिंग के चलते बड़े पैमाने पर रोस्टिंग की जा रही है, उससे लेसा के उपभोक्ताओं में भारी रोष है। ब्रेक डाउन व व्यवधान होने की दशा में उपभोक्ताओं को उचित जवाब न दिये जाने से आक्रोश लगातार बढ़ता है। ऐसे में प्रबन्धन को इस पर विशेष ध्यान देना होगा। वर्तमान में लेसा में अनेकों ट्रांसफार्मर जो 10 एमवीए की क्षमता के हैं और वह अधिकतम 525 एम्पीयर का भार वहन कर सकते हैं। वर्तमान में वह लगभग पूरी क्षमता पर काम कर रहे हैं।
    ऐसे में विद्युत व्यवस्था कैसे सुचारू चल पायेगी? जबकि प्राविधानों के मुताबिक ट्रांसफार्मर पर 80 प्रतिशत भार पहुंचते ही उसमें अविलम्ब क्षमता वृद्धि आवश्यक होती है। ऐसे में लेसा प्रबन्धन इस पर कब विचार करेगा? उपभोक्ता परिषद द्वारा वर्ष 2012 से लेकर लगातार इस गम्भीर मामले को उठाया जा रहा है। उसी क्रम में मई 2018 में उपभोक्ता परिषद द्वारा नियामक आयोग में लेसा के सिस्टम मिस्मैच पर एक जनहित प्रत्यावेदन नियामक आयोग में दाखिल किया गया था, जिस पर उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा लेसा से रिर्पोट तलब की गयी थी, लेकिन अभी तक आयोग को रिर्पोट नहीं सौंपी गयी। जो अपने आप में गम्भीर मामला है।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि लेसा की खराब विद्युत व्यवस्था पर मध्यांचल व लेसा प्रबन्धन को अवगत करा दिया गया है और अविलम्ब सुधार की मांग की गयी है। एक बार फिर उपभोक्ता परिषद ने लेसा व मध्यांचल से अनुरोध किया है कि वह उपभोक्ताओं द्वारा लिये गये संयोजित भार के मुताबिक अपने सिस्टम को अपग्रेड करें। वर्तमान में लेसा में लगभग 9 लाख 52 हजार उपभोक्ता हैं, जिनके द्वारा लिया गया कुल संयोजित भार लगभग 26 लाख 70 हजार किलोवाट है।
    वहीं लेसा अंतर्गत 33/11 के0वी0 उपकेन्द्रों की कुल क्षमता  लगभग 2024 एमवीए है। यदि इसे किलोवाट में निकाला जाये तो यह 18 लाख 21 हजार किलोवाट होगा। यानि कि उपभोक्ताओं द्वारा लिये गये संयोजित भार व सिस्टम के बीच लगभग 8 लाख किलोवाट का गैप है। पीक आवर्स में जब उपभोक्ता अपने भार का पूरा उपभोग करता है उस दौरान सिस्टम कांपने लगता है। पीक आवर्स में डायवर्सी फैक्टर 1 अनुपात 1 होता है। ऊपर से सिस्टर पर 23 प्रतिशत बिजली चोरी का लोड है। ऐसे में लेसा का सिस्टम वर्तमान में उच्च गुणवत्ता की बिजली लेसा के विद्युत उपभोक्ताओं को देने में सक्षम नहीं है। इस पर मध्यांचल कम्पनी को विचार कर युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा।

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading