Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, January 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    प्रस्तावित बिजली दरो में बढ़ोतरी पर आम जनसुनवाई तय, लखनऊ में 18 को होगी जनसुनवाई

    By July 6, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 429
    • 17 को कानपुर, 18 को लखनऊ, 25 को आगरा, 26 को नोएडा और 31 जुलाई को बनारस में होगी जनसुनवाई
    • उपभोक्ता परिषद ने कहा सुनवाई में बिजली कम्पनियों की पोल खोलकर उनका असली चेहरा किया जायेगा बेनाकब

    लखनऊ, 06 जुलाई 2019: जहां प्रदेश की बिजली कम्पनियां ग्रामीण घरेलू बीपीएल किसानों सहित अन्य विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में व्यापक बढ़ोत्तरी पर लगातार नियामक आयोग में पैरवी कर रही हैं, वहीं दूसरी उपभोक्ता परिषद बिजली दरों में कमी कराने को लेकर हर पेशबन्दी में जुट गया है।

    विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरो में बढ़ोतरी प्रस्ताव पर कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए आम जनता से बिजली दर बढ़ोतरी पर आम राय लेने के लिय आम जनसुनवाई की तिथि की घोषणा कर दी गयी है जिसमे 17 जुलाई को कानपुर, 18 जुलाई को लखनऊ, 25 जुलाई को आगरा, 26 जुलाई को नोएडा और 31 जुलाई को बनारस में जनसुनवाई के माध्यम से नियामक आयोग आम जनता और उपभोक्तओ से बिजली दरो में बढ़ोतरी पर आम राय लेगा।

    वही दूसरी ओर उपभोक्ता परिषद् ने भी कमर कस लिया है और प्रदेश के उपभोक्तओ सामाजिक संघठनो व मोहला समितियों से अपील की है की वह इस आम जनसुनवाई मे बढ़चढ़ कर सुनवाई में शामिल होकर बिजली दरो में बढ़ोतरी का व्यापक विरोध करे। ऐसे में उप्र सरकार प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को उनका हक दिलाने के लिए आगे आकर घरेलू ग्रामीण बीपीएल व किसानों की बिजली दरों में कमी कराने की घोषणा करे। नियामक आयोग 18 जुलाई को लखनऊ में जनसुनवाई सभागार में प्रातः 11ः30 से बिजली दरो में बढ़ोतरी पर आम राय लेगा।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा  जिस प्रकार से इस बार बिजली दर बढोत्तरी प्रस्ताव में पावर कार्पोरेशन ने बीपीएल शहरी के स्लैब को 50 यूनिट तक सीमित कर उनकी दरों में लगभग 109 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित कर दी, जबकि भाजपा द्वारा 2017 में विधान सभा चुनाव में जारी अपने घोषणा में पहली 100 यूनिट तक गरीबों को रू0 3 प्रति यूनिट में बिजली देने की बात की गयी थी।  जो अपने आपमें चौकाने वाला है उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की कैसी विडम्बना है कि बीपीएल घरेलू उपभोक्ताओं के लिये वर्ष 2003-04 में 50 यूनिट का स्लैब था वह वर्ष 2004-05 में 70 यूनिट हुआ और वह आगे वर्ष 2006-07 में 100 यूनिट हुआ और वह वर्तमान में 150 यूनिट है।

    लगातार उपभोक्ताओं का उपभोग उनकी आवश्यकतानुसार बढता रहता है एैसे में पूर्व लागू व्यवस्था की तरह पावर कारपोरेशन को इस स्लैब को बढाकर 200 यूनिट करना चाहिये था। परन्तु यहाॅं पावर कारपोरेशन 10 वर्ष पीछे की व्यवस्था महज इस लिये लागू कराने के लिये अमादा है क्योंकि उससे पावर कारपोरेशन को बडा फायदा होगा। अर्थात जब उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का समय आता है तो बिजली कम्पनियाॅं 10 साल पीछे की बात करती हैं और जब सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी की बात आती है तो बिजली कम्पनियाॅं अपने आप को सबसे आगे मानती है। जो ऊर्जा क्षेत्र का असली चेहरा है और उसके पीछे राज्य सरकार की चुप्पी।

    उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने कहा आगे की सुनवाई में बिजली कम्पनियों की पोल खोलकर उनका असली चेहरा बेनाकब किया जायेगा।

    Keep Reading

    In Uttar Pradesh, converting smart meters to prepaid mode without consent is a violation of national law, says consumer council; will approach UPERC soon.

    उत्तर प्रदेश में बिना सहमति स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलना राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, उपभोक्ता परिषद, जल्द UPERC जाएगी

    Every statue of Baba Saheb will get full respect and security: CM Yogi

    ‘बच्चों को स्मार्टफोन देना अपराध है!’ CM योगी आदित्यनाथ की लाख टके वाली नसीहत, मॉडर्न पैरेंट्स को दी चेतावनी

    The days of hibiscus and acacia trees come for everyone; why fear the days? Days come and go..

    गुड़हल और बबूलों के दिन सबके आते हैं, दिन से क्या घबराना दिन तो आते जाते हैं…

    The Central Drug Institute encouraged scientific thinking.

    केंद्रीय औषधि संस्थान ने वैज्ञानिक सोच के लिए किया प्रोत्साहित

    Magh Mela in Prayagraj: A unique balance of livelihood and order; Minister A.K. Sharma issues strict instructions.

    प्रयागराज में माघ मेला: आजीविका और व्यवस्था का अनोखा संतुलन, मंत्री ए.के. शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

    Karate Championship: Varanasi secured first place, Lucknow came in second, and Gautam Buddh Nagar finished third.

    कराटे चैंपियनशिप : वाराणसी अव्वल, लखनऊ दूसरा व गौतमबुद्धनगर को मिला तीसरा स्थान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Multilingual talent and from the ramp to the reel: Kashika Kapoor and Preet Dutta's new journey, showcasing the brilliance of the new generation in the industry.

    बहुभाषी ताकत और रैम्प से रील तक: काशिका कपूर और प्रीत दत्ता की नई उड़ान, इंडस्ट्री में नई पीढ़ी की चमक

    January 17, 2026
    New entrepreneurial opportunities for youth at the Rotaract District 3120 Hospitality Committee

    रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 के सत्कार समिति में युवाओं को उद्यमिता के नए अवसर: 25 राज्यों से आए 200+ प्रतिभागी

    January 17, 2026
    Bhumihar community: A glorious history, but their grip on present-day politics has weakened.

    भूमिहार : इतिहास गौरवशाली, वर्तमान राजनीति में पकड़ हुई ढीली

    January 17, 2026
    Football Tournament: Thrilling semi-finals

    फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में रोमांच, बिग ब्लू पेनल्टी से फाइनल में, स्पोर्ट्स कॉलेज ने भी जीत दर्ज की

    January 17, 2026
    The culture and patriotic spirit of Assam resonated in the film 'Bihu Attack'!

    असम की संस्कृति और देशभक्ति की धड़कनें फिल्म ‘बिहू अटैक’ में गूंजीं!

    January 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading