लखनऊ, 28 जून : फिरोजाबाद में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर 27 जून 2025 की रात करीब 10 बजे एक प्रेमी जोड़े का चलती बाइक पर रोमांस करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवती बाइक की पेट्रोल टंकी पर लेटी हुई थी और युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था।
बता दे कि राहगीरों ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचित किया। जब राहगीरों ने जोड़े को टोका, तो युवती ने बेशर्मी से जवाब दिया, “चलो निकलो, अपना काम करो।”
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिरोजाबाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है और इससे जुड़े वीडियो फुटेज खंगाल रही है, पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आधार पर जांच शुरू की, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जोड़े के खिलाफ ठोस कार्रवाई, जैसे चालान या गिरफ्तारी, हुई है या नहीं।
इस मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने ट्विटर पर पर कहा है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस टीम को वीडियो के आधार पर जाँचकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
फ़िलहाल लोगों ने इस वायरल पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है एक यूजर ने लिखा यह रोमांस नहीं विशुद्ध छिनरई है। इन निर्लज्जों का चालान काटने से पूर्व पुलिस द्वारा इनकी डंडे से सुताई करते हुए रील बनाकर इनकी पर अपलोड की जानी चाहिए।
एक अन्य अजीत नाम के यूजर ने लिखा आगरा-कानपुर हाईवे पर बाइक पर कपल का खतरनाक रोमांस सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसी लापरवाही न केवल उनकी, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालती है।







