Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    इंडोनेशिया में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़ से जानमाल का भारी नुक़सान

    By April 30, 2019 ताजा खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2019: इंडोनेशिया में मूसलाधार बारिश की वजह से आयी बाढ में करीब 40 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अब भी लापता हैं। आपदा प्रभावित देश में प्राकृतिक आपदा की यह ताजा घटना है। मालूम हो कि इंडोनेशिया में अप्रैल और अक्टूबर के महीने में मानसून के दौरान भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं आम हैं जब बारिश से दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीप समूह बुरी तरह प्रभावित रहता है।

    मीडिया ख़बरों के अनुसार सोमवार को इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने 29 लोगों के मरने की पुष्टि की और बताया, सुमात्रा द्वीप के बेंग्कुलु प्रांत में 13 और लोग लापता हैं। पास के लामपुंग प्रांत में शनिवार को भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी। इस बीच, पिछले सप्ताह राजधानी जकार्ता में और इसके आसपास के कई इलाकों में बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई। बाढ के कारण 2,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, वहीं 14 पालतू अजगर भी लापता हो गए।

    अधिकारियों ने भीषण भूस्खलन के लिये अवैध कोयला खनन को जिम्मेदार ठहराया है। आपदा एजेंसी के प्रमुख डोनी मोनाडरे ने बेंग्कुलु में सोमवार को पत्रकारों से कहा, भारी बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाएं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली मानवीय गतिविधि के कारण हो रही हैं।

    मीडिया ख़बरों के अनुसार अधिकारियों ने सप्ताहांत में बताया, छह सांपों, जिनकी लंबाई कम से कम चार मीटर (13 फुट) है, का पता लगा लिया गया है जबकि आठ अब भी लापता हैं। शम्सुद्दीन नामक एक व्यक्ति ने कहा, इस बारे में सुनकर वह भयभीत है। सुमात्रा के बेंग्कुलु में करीब 12,000 लोगों को पानी से भरे सैकड़ों घरों से निकाला गया। सैकड़ों इमारतें, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

    अधिकारियों ने विस्थापितों के लिए अस्थाई आवास और सार्वजनिक रसोईघर बनाया है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित बेंग्कुलु तेंगाह जिला प्रांतीय राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित है, जहां 22 लोगों और कई मवेशियों की मौत हुई है। 

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading