Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    अमेरिका-ईरान में तनाव कम कराने में जुटा फ्रांस

    By July 20, 2019 ताजा खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 492
    • डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रस्ताव पेश कर पार्टी की चार महिला सांसदों को ‘नस्लवादी’ बताने वाले ट्रम्प के ट्वीट की आलोचना की, वहीं, ट्रंप ने किया अपने ट्वीट का बचाव, कहा ये चारों सांसद हमारे देश से करते हैं नफरत इसके लिए जल्द पेश करेगा प्रस्ताव, इसमें अमेरिका से ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने की है अपील 

    नई दिल्ली,20 जुलाई 2019: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए फ्रांस एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसमें अमेरिका से ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने की अपील की गई है। लेबनान के समाचार चैनल अल-मयादीन ने फ्रांस के कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इस प्रस्ताव के तहत अमेरिका आठ देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट देगा। इसके बदले में ईरान को वर्ष 2015 के अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते के प्रावधानों का पालन करने के लिए कहा गया है।

    इसके अलावा ईरान, इराक, सीरिया और यमन में सक्रिय अपने लड़ाकों के गुटों को अमेरिकी सहयोगियों पर हमला करने से भी रोकेगा। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने सोमवार को कहा कि इस सप्ताह वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते के तहत संयुक्त कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) के सभी पक्षों पर चर्चा करेंगे।

    मैक्रॉन ने कहा कि क्षेत्र में मौजूदा तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए ईरान परमाणु समझौते को बचाए रखना आवश्यक है। गत सप्ताह ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते के तहत यूरेनियम संवर्धन की तय सीमा को पार कर लिया है।


    ईरान से युद्ध नहीं चाहते ट्रम्प : जरीफ

    एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं, बल्कि उनके सहयोगी ऐसा चाहते हैं। जरीफ ने एनबीसी प्रसारक को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं होता कि राष्ट्रपति ट्रम्प युद्ध चाहते हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि उनके आस-पास के लोग युद्ध चाहते हैं।’


    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने इसकी पुष्टि भी की है। ईरान ने 3.67 प्रतिशत की तय सीमा को पार कर अपना यूरेनियम संवर्धन 4.5 प्रतिशत तक कर लिया है।उल्लेखनीय है कि ओमान की खाड़ी में गत माह होरमुज जलडमरूमध्य के नजदीक दो तेल टैंकरों अल्टेयर और कोकुका करेजियस में विस्फोट की घटना और ईरान द्वारा अमेरिका के खुफिया ड्रोन विमान को मार गिराने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत वर्ष मई में ईरान परमाणु समझौते से अपने देश के अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही तल्ख हो गये हैं। इस परमाणु समझौते के प्रावधानों को लागू करने को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।गौरतलब है कि वर्ष 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत ईरान ने उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर सहमति जताई थी।

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading