Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विज्ञान

    अधिक उम्र में भी महिलाएं कर सकेगी गर्भधारण

    ShagunBy ShagunMarch 4, 2018 विज्ञान No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573

    विशेषज्ञ बना रहे ऐसी गोली, नहीं होगी मुश्किल

    लंदन, 04 मार्च। वैज्ञानिकों ने ऐसी हार्मोन पिल बनाने का दावा किया है, जिसकी मदद से महिलाएं 40 के दशक में भी मां बन सकेंगी। विशेषज्ञों को ऐसे प्रमाण मिले हैं, जिससे साबित होता है कि डीएचईए हार्मोन कोख को प्रजनन के लिए सक्षम बनाता है। महिलाओं में 20 से 40 की उम्र के बीच इस हार्मोन के स्तर में गिरावट आती है और यह लगभग आधा रह जाता है।

    यूनीवर्सिटी ऑफ एडिनबरा के एमआरसी सेंटर फॉर इनफ्लेमेशन रिसर्च में हुए शोध में विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि डीएचईए हार्मोन का स्तर बढ़ाने महिलाएं अधिक उम्र में भी गर्भ धारण कर सकती हैं। प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर डगलस गिबसन का कहना है कि कॅरियर की भागदौड़ के बीच कई बार महिलाएं गर्भ धारण के बारे में सोच ही नहीं पाती हैं। जब वह इस बारे में सोचना शुरू करती हैं, तब तक उम्र काफी आगे निकल चुकी होती है। इसके अलावा कई बार बीमारी यह अन्य हालात के कारण भी सही समय पर मां बनना उनके लिए संभव नहीं होता है। इस बात से विशेषज्ञ भी इनकार नहीं करते हैं कि अधिक उम्र में महिलाओं की प्रजनन क्षमता में कमी आ जाती है। नए प्रयोग से अधिक उम्र मां बनने का विकल्प चुनने वाले जोड़ों बिना महंगे इलाज और परेशानी के संतानसुख की प्राप्ति की उम्मीद बन सकती है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में डीएचईए हार्मोन के प्राकृतिक स्तर में गिरावट आने लगती है।

    विशेषज्ञों द्वारा विकसित की जा रही इस गोली से हार्मोन का स्तर सुधारा जा सकता है। डॉ. गिबसन का कहना है कि गर्भ धारण करने के अन्य तरीके भी तभी सफल हो सकते हैं, जब स्त्री की कोख भ्रूण को संभालने में सक्षम होगी। डीएचईए हार्मोन अभी गोली या हार्मोन जेल के रूप में उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल वजन घटाने और उम्र का प्रभाव कम करने के लिए किया जाता है। गर्भ धारण के लिए इसका प्रयोग अब तक नहीं किया गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    India’s Space Power Soars, Skyroot Stuns the World

    अंतरिक्ष में भारत की धमाकेदार छलांग: स्काईरूट बना 1.1 बिलियन डॉलर का यूनिकॉर्न

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Stepping into the Next Level of AI! DCESIS Students from Lucknow Triumph at IBM Hackathon

    एआई के अगले स्तर पर कदम! लखनऊ के डीसीएसआईएस छात्रों ने IBM हैकथॉन में मारी बाजी

    India’s Space Race Enters New Era: Vikram-1 Set for Launch

    भारत के निजी स्पेस मिशन में ऐतिहासिक उड़ान! ‘विक्रम-1’ रॉकेट श्रीहरिकोटा के लिए रवाना

    Kansai Nerolac has put its paint to the toughest test by sending it into space! It remains vibrant even at -64°C temperatures at 86,000 feet.

    कंसाई नेरोलैक ने पेंट को अंतरिक्ष में भेजकर किया सबसे कठिन टेस्ट! 86,000 फीट ऊपर -64°C तापमान में भी चमक बरकरार

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading