Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    प्राइवेट स्कूलों में चल रही अवैध वसूली को लेकर एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

    By March 28, 2018 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 697
    लखनऊ, 28 मार्च। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को प्राइवेट स्कूलों में चल रही अवैध वसूली को लेकर परिषद कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
    प्रांत संगठन मंत्री सत्यभान सिंह भदौरिया ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में महंगी शिक्षा व्यवस्था के अलावा एक साथ तीन महीने की फीस, फिक्स दुकानों पर बिक रहीं कापी किताबों और वाहन आदि के मनमाने शुल्क को लेकर विद्यार्थी परिषद ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया है। लेकिन शिक्षा विभाग इस मुद्दे पर आंख मूंदे हैं। इसीलिए परिषद कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
    उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में हो रहे बाजारीकरण को बंद कराया जाना चाहिए। फीस को लेकर एक स्लैब प्रशासन तय कराए ताकि लूट खसोट न हो सके। उन्होंने कहा कि बहुत सारे स्कूल बगैर मान्यता के चल रहे हैं। इसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत है। जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
    प्रांत मंत्री राहुल वाल्मीकि ने बताया कि निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, किताब-कॉपी व ड्रेस में कमीशनखोरी के विरोध में अनेकों बार प्रदर्शन हुए हैं। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही अभी तक हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष निजी स्कूलों में फीस में वृद्धि कर दी जाती है। जिससे अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फीस के साथ ही अब स्कूल से कॉपी-किताब भी दिया जा रहा है। डील वाले दुकानों से ही ड्रेस लेने की अनिवार्यता कर दी गई है। कमीशनखोरी में शहर के अच्छे स्कूल प्रबंधन भी शामिल हैं। इससे अभिभावकों का बजट गड़बड़ा जा रहा है।
    विभाग संगठन मंत्री अभिलाष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने कई बार डीआईओएस को ज्ञापन देकर अभिभावकों से होने वाली लूट पर रोक लगाने और स्कूलों में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने की मांग की है लेकिन इसके बावजूद अभी तक प्रशासन से लेकर अन्य जिम्मेदार लोगों ने इस विषय पर गंभीरता से कोई प्रयास नहीं किया।
    इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री विवेक सिंह मोनू, अंशुल श्रीवास्तव, आशुतोष काशी, गौरव, गुरजीत सिंह, हैरी सिंह, अभिषेक, अनिमेष, राणा, सौरभ राय, शिवा गौड़, आशुतोष सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, प्रशांत, सूरज, इकबाल समेत अनेक लोग उपास्थित रहे।

    Keep Reading

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Memorandum by the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association: District Magistrate confronted over 17-point demands.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का ज्ञापन: 17 सूत्रीय मांगों पर जिला अधिकारी को घेरा

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading