Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    मध्यप्रदेश के चुनावों में राजनीतिक पीआर एजेंसियों की रणनीतियाँ

    By February 28, 2018Updated:February 28, 2018 Hot issue No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 549

    अतुल मलिकराम

    आने वाले महीनो में देश कई महत्वपूर्ण चुनाव का साक्षी बनेगा जो 2018 में होंगे और 2019 में 17वीं लोकसभा चुनाव भी होंगे। 2018 में देश के प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वालें है जिसमे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं। इनमे से मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव पर हर किसी व्यक्ति की दृष्टि रहेगी, क्यूंकि राजनीतिक और भौगोलिक बिंदु के आधार पर यह राज्य महत्वपूर्ण हैं।

    हाल ही के दिनों में देश में विभिन्न राजनीतिक परिवर्तन हुए हैं, और जिस तरह राजनीतिक अभियान चलाये गए है उससे आम जनता की सोच उनके राजनीतिक नेताओं के प्रति बदली हैं । पब्लिक रिलेशन हर प्रमुख चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और सभी राजनीतिक दल अब पीआर एजेंसियों के सुझाव एवं रणनीतियों का अनुसरण कर रहे हैं। इस डिजिटल युग में, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया जनता के साथ सीधे संवाद करने लिए उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा हैं जो राजनीतिक नेताओं को जनता से जुड़ने और अपनी बात व्यक्त करने में मदद कर रहा हैं। अतुल मलिकराम एक राजनैतिक विश्लेषक है उन्होंने कहा ‘2014 के लोकसभा चुनाव में यह क्रांति देखी गई थी,  जो न केवल देश में बल्कि दुनिया में भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही, लोगों ने पहली बार पब्लिक रिलेशन की ताकत को जाना’।

    श्री नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधान मंत्री बने उसके बाद अन्य राजनीतिक दलों ने भी पब्लिक रिलेशन के महत्व को समझा। सभी दल भारतीय राजनीति में अपने अस्तित्व को बचाने लिए इस दौड़ में शामिल हो गए और अन्य नेता जैसे अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी आदि ने सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया में अपनी मौजूदगी महसूस करने के लिए पब्लिक रिलेशन एजेंसीज का उपयोग शुरू किया। न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में बल्कि राज्य स्तर की राजनीति में भी राजनेता लोगों के बीच अपने विचार व्यक्त करने, अपनी सोच को जाहिर करने और राजनैतिक छवि को विकसित करने के लिए पब्लिक रिलेशन का उपयोग कर रहे हैं, जो राज्य की राजनीति में उनकी छवि को बदलने में सक्षम हो।

    2018 में मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं और देश के मध्य में स्थित होने के कारण राज्य का अपना भौगोलिक महत्व है। अगर हम कुछ साल पहले देखे तो 2013 में भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई, जिसका असर 2014 के लोकसभा चुनाव में हुआ था और बीजेपी को जीताने में मदद मिली। अतुल मलिकराम का कहना है कि‘इस लिहाज़ से 2018 का विधान सभा चुनाव न ही सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा बल्कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी तथा अन्य राजनैतिक पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला हैं’।

    पब्लिक रिलेशन- एक महत्वपूर्ण पहलू

    हर एक बड़े चुनाव में पब्लिक रिलेशन की मदद ली जा रही है और मध्यप्रदेश  की बात करें तो यहाँ पब्लिक रिलेशन का दायरा बहुत बड़ा हैं | मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें है और 4.5 करोड़ से ज्यादा मतदाता 2018 के चुनाव में अपना महत्वपूर्ण वोट डालेंगे | इनमे से राज्य में 1.5 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो विभिन्न राजनीतिक नेताओं के राजनीतिक करियर की दिशा तय करेंगे|इसलिए गुणवत्ता पूर्ण रणनीतियोँ के निष्पादन और उसे प्रबंधन की आवश्यकता होगी, जो कि राजनीतिक पीआर पेशेवर द्वारा ही किया जाएगा|जो राजनीतिक नेताओं के लिए प्रभावी नीतियां बनाने में सफल हो और जनता के बीच राजनेताओं की सकारात्मक छवि को बनाने और दिखाने में सक्षम हो।

    अतुल मलिकराम पूरे उत्तर भारत में एकमात्र राजनीतिक पीआर विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश में राजनीतिक पीआर के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा की ‘मध्य प्रदेश हमेशा भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण रहा है और राजनीति में पीआर की आवश्यकता आज की जरुरत है , क्योंकि अब राजनेताओं को ऐसे एजेंसियों का उपयोग करना होगा जो ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में उनके संपूर्ण राजनीतिक अभियान का प्रबंधन कर सकें’।

    वर्तमान राजनैतिक स्थिति भविष्य के परिणाम को बहुत दिलचस्प बनाने वाली हैं क्योंकि सभी पक्ष और उनके नेता अगले राजनीतिक युद्ध के लिए तैयार हैं। राज्य के हर क्षेत्र की अपनी पहचान और महत्व है और हर जगह हमें अधिक से अधिक राजनैतिक हलचल देखने को मिलेंगी। क्योंकि न केवल राज्य के राजनैतिक नेता इसमें शामिल होंगे, बल्कि देश कि राजनीति के प्रसिद्ध हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे। हम यह कह सकते हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच एक सीधी लड़ाई हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसे अन्य पार्टियां चुनाव के नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पब्लिक रिलेशन सिर्फ किसी मीडिया के माध्यम से समाचारों के वितरण के बारे में नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का उपयोग कर नारों की मदद से, राजनीतिक प्रचार के साथ प्रतिष्ठा का निर्माण करना हैं । पीआर मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे और कोई राजनीतिक पब्लिक रिलेशन की शक्ति को नज़रंदाज़ नहीं कर सकता है।

    (लेखक अतुल मलिकराम 1999 से बिल्डिंग रेपुटेशन, पीआर और 
    डिजिटल कम्युनिकेशन कंपनी के निदेशकऔर राजनीतिक विश्लेषक हैं)

    पढ़े इससे सम्बंधित लेख:

    https://shagunnewsindia.com/media-india-achivment-of-social-media/

    पढ़े इससे सम्बंधित लेख:

    https://shagunnewsindia.com/blog-public-relation17324-2/

    पढ़े इससे सम्बंधित लेख:

    https://shagunnewsindia.com/india-khas-khabar-nazariya-social-media-naved-shikoh/

     

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading