वाराणसी, 04 अक्टूबर, 2020: भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की टीम ने लक्ष्य कमांडर मंजू देवी के नेतृत्व में हाथरस की घटना के विरोध में एक कैंडल मार्च वाराणसी के गांव नुआंव में किया और इस घटना के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। इस कैंडल मार्च में महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
लक्ष्य कमांडर मंजू देवी ने कहा कि इस घटना को लेकर बहुजन समाज में आक्रोश है और वे इसे किसी भी कीमत पर दबने नहीं देंगे चाहे इसके लिए कितना भी लम्बा आंदोलन क्यों न चलाना पड़े। उन्होंने कहा कि लक्ष्य टीम गांव गांव में इस घटना का जोरदार तरीके से विरोध कर कर रही है और जब तक मनीषा वाल्मीकि को न्याय नहीं मिलता है हमारी टीम अपना आंदोलन जारी रखेंगी |
लक्ष्य की इस टीम में लक्ष्य कमांडर मंजू देवी के अलावा डॉ मनोकामना राम, जी पी चौधरी, सरोज देवी, आर्यन कुमार, लक्ष्मी देवी,सेमरा देवी,पायल, श्रेया,तनु, सुहानी, शिखा, नंदनी, आस्था, मन्नु, नायिका, सुरेश प्रसाद,आर्यन कुमार, राहुल,सुरज, चन्द्रमा , आनन्द,सुनील कुमार, अवधेश कुमार,लकी,करने कुमार, अर्जुन,दीपक कुमार,ओम प्रकाश, कुलदीप भास्कर,साहिल भारती, सत्यम गौतम व गज भास्कर शामिल रहे।







