Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    जनता सब जानती है

    ShagunBy ShagunApril 9, 2025 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 919

    कुर्सी की चाह प्रियतमा की पप्पी जैसी होती है। एक बार ​अगर लत लग जाए तो बंदा ना संविधान देखता है, ना संस्कार। उसे हर कोना, हर गली, हर चाय की दुकान बसंत ऋतु की तरह लगती है। ये लत ऐसी है कि आदमी का दिमाग ‘लोकतंत्र’ से ‘लो-तंत्र’ की ओर भी दौड़ पड़ता है। एक समय था जब एक बड़े पत्रकार सुबह से शाम तक टीवी पर ऐसे प्रकट होते थे जैसे साक्षात ज्ञान के देवता।

    मगर चैनल से विदा क्या हुए, हर मंच पर चीखने लगे—“टीवी बंद कर दो! यह भ्रामक है, बाजारू है! और फिर अगले ही दिन यूट्यूब पर चैनल शुरू। अब वहीं से प्रवचन देते हुए कहते हैं – Like, Share, Subscribe करिए, नहीं तो लोकतंत्र रो देगा। वहीं हमारे माननीय नेता गण भी कम नहीं। मीडिया से उनका गुस्सा वैसा ही होता है जैसा प्रेमिका का प्रेमी से होता है जब वह बोलती है- जानू! अब मैं तुमसे बात नहीं करूंगी! और अगले ही दिन नेताजी का उसी चैनल पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। जनता सब जानती है।

    आज वह फलाना अखबार न पढ़ने फॅलाना चैनल न देखने की रील बनाए! कल जब नेताजी जी का उसी चैनल पर पॉडकॉस्ट आये या फिर उसी अखबार में तड़कता—भड़कता इंटरव्यू तो नेताजी का क्या होगा तपेगी तो जनता की ही। ऐसे में पड़ोसी सवाल नहीं पूछता है बस देखकर मुस्कुरा देता है। इसलिए जनता सब जानती है इस लोकतांत्रिक नाटक में पत्रकार, नेता, और जनता—तीनों अपने-अपने किरदार में ग़ज़ब का अभिनय कर रहे हैं। पता नहीं निर्देशक कौन है? पप्पी की तरह प्यारी कुर्सी या?

    • डॉ. सुयश नारायण मिश्रा

    Shagun

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    June 25, 2026
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading