Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कौन थी ओनाके ओबाव्वा, जिसने अपने मूसल से दुश्मन देश के सैकड़ों सैनिकों को ढेर कर दिया

    ShagunBy ShagunSeptember 26, 2023Updated:September 26, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,764

    बात इतिहास की

    बात 1777 की है जब हैदर अली ने चित्रदुर्ग किले को घेर लिया और तमाम प्रयत्नों के बाद भी वे किले में घुस नही पा रहे थे तब उन्होंने एक महिला को देखा जो एक छेद से निकल कर जा रही थी। उन्हे शीघ्र ही मालूम हो गया कि ये चित्रदुर्ग किले का गुप्त मार्ग है, हैदर अली की आरंभ से रणनीति किले में रक्तपात करना था ताकि बिना सैन्य टकराव के वे युद्ध को जीत जाए। चित्रदुर्ग किले के शासक मदकरी नायक ने मराठों और पड़ोसी राज्यों के विरुद्ध कई अभियानों में हैदर अली की सहायता की थी बावजूद हैदर अली की नजर चित्रदुर्ग किले में थी।

    जब मराठों और निजाम की संयुक्त सेना के युद्ध की संभावना बढ़ी तो हैदर की दुष्ट नीति को समझ मदकरी नायक ने अभियान में साथ नही दिया और स्वतंत्र नीति अपनाई। इससे क्रोधित हो हैदर अली ने चित्रदुर्ग पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जिसे चुकाने से मदकरी नायक ने अस्वीकार कर दिया, इसी पर हैदर अली ने चित्रदुर्ग किले को जीतने के लिए सेना भेज दी थी।


    कौन थी ओनाके ओबाव्वा :

    1. ओनाके ओबाव्वा एक महिला योद्धा थीं, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में चित्रदुर्ग में एक मूसल (कन्नड़ में ‘ओनाके’) के साथ अकेले ही ‘हैदर अली’ की सेना से लड़ाई लड़ी थी।
    2. बता दें कि मैसूर साम्राज्य के शासक और टीपू सुल्तान के पिता हैदर अली ने चित्रदुर्ग किले पर आक्रमण किया, जिस पर 18वीं शताब्दी में मदकरी नायक का शासन था।
    3. चित्रदुर्ग किला जिसे स्थानीय रूप से एलुसुतिना कोटे (सात मंडलों का किला) के रूप में जाना जाता है, बंगलूरू से 200 किमी. उत्तर-पश्चिम में चित्रदुर्ग में स्थित है।
    4. ओनाके ओबाव्वा सैनिक कहले मुड्डा हनुमा की पत्नी थीं, जो किले के रक्षक थे।
    5. कर्नाटक सरकार ने इस शूरवीर महिला के लिए पूरे राज्य में 11 नवंबर 2021 से ‘ओनाके ओबव्वा जयंती’ मानती चली आ रही है।


    सभी सैनिक उस छोटे से मार्ग से जिसमे केवल एक एक करके ही जाया जा सकता था, उसमें जा रहे थे। वहां के पहरेदार हनुमा जो भोजन करने गए थे, उसकी पत्नी ओबव्वा पानी की व्यवस्था के लिए तालाब गई थी उन्होंने सैनिकों को देख लिया। राष्ट्र पर संकट देख एक सामान्य सी नारी ओबव्वा, मूसल जिससे धान कुटा जाता है उसे लेकर मार्ग के अंत में जाकर खड़ी हो गई और जैसे ही कोई सैनिक आता तो उसके सर में प्रहार करती। इसी प्रकार उसने सैकड़ों सैनिकों को ढेर कर दिया, पानी लाने में देर होता देख ओबव्वा के पति जब उसे ढूंढता हुआ आया तो वो अवाक सा रह गया।

    बाद में ओबव्वा का भी निधन उसी दिन हो गया कुछ इतिहासकार इसे सदमा मानते है तो कुछ शत्रु के द्वारा अपने बहादुरी के इस कृत्य से उसने किले और राज्य को उस दिन बचा लिया। 1779 में पालेयगार के सेवाओं में कार्यरत मुस्लिम अधिकारियों की गद्दारी के कारण अंततः चित्रदुर्ग पराजित हो गया और उनके राजा को बंदी बना लिया गया।
    ओबव्वा को उनके महान कृत्य के कारण उन्हे कन्नड़ का गौरव कहा जाता है, चित्रदुर्ग में उनके नाम पर एक खेल स्टेडियम भी है “वीर वनीथे ओंके स्टेडियम”। इसके अलावा उनकी एक प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है।

    #Madakari Nayaka #Onake Obavva Jayanti) #चित्रदुर्ग किला
    Shagun

    Keep Reading

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading