Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    क्या कांग्रेस के तारणहार बन पाएंगे कन्हैया कुमार ?

    ShagunBy ShagunOctober 2, 2021 कांग्रेस पार्टी No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 634

    जैसे जैसे देश मे अगले लोक सभा के चुनावी वर्ष नजदीक आने लगे है वैसे वैसे इस बात को लेकर अभी से अटकलें तेज होने लगी है कि देश के अगले प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा? आज की परिस्थियियों में देश मे एक भी चेहरा इस पद के दावेदार तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को छोड़ कर कोई और चेहरा दिखाई नही दे रहा है ! तो ऐसे में लोगों ने फिलहाल सीपीआई नेता कन्हैया कुमार में ही वह चेहरा तलाशने की कोशिश की हैं।

    लेफ्ट के नेता रहे कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होते ही यह कहा कि अगर कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, इसलिए वो पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हालांकि, ये वही कन्हैया कुमार हैं जिनके ऊपर देशद्रोह का केस चला और यही वजह है कि बीजेपी उनके कांग्रेस में आने के बाद से उन पर हमलावर है।

    बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं का कहना हैं कि कांग्रेस ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के साथ आ गई है। आखिरकार वह कौन से कारण है कि कन्हैया कुमार छात्र राजनीति से राष्ट्र राजनीति में आ गए वैसे भारतीय राजनीति के इतिहास में झांके तो हमें यह देखने को मिलता है कि देश की राजनीति में आये अधिकांश राजनेता विश्वविद्यालय के प्रांगण से ही राजनीति की ककहरा सिख कर सार्वजनिक रूप में राजनीति में आये हैं।

    ऐसे में यदि कन्हैया कुमार जो वर्ष 2015 में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में रहे और फिर सीपीआई छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए तो कोई बहुत बड़े आश्चर्य की बात नही है।

    Image

    बिहार के बेगूसराय जिले के एक छोटे से गांव जो तेघरा विधानसभा में आता है, यहां जन्मे कन्हैया कुमार के पिता जयशंकर प्रसाद और माता मीना देवी एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ती हैं। यहां के पूरे क्षेत्र में सीपीआई की अच्छी पैठ है।

    वर्ष 2002 में कन्हैया कुमार ने पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लेने के बाद यहीं से उनके छात्र राजनीति की शुरुआत की है। पटना से स्नातक की उपाधि लेने के बाद जेएनयू में अफ्रीकन स्टडीज में पीएचडी किया। इस जेएनयू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता और लेफ्ट पार्टी के पोस्टर ब्वॉय के रूप में कन्हैया कुमार पहचाने जाते रहें हैं।

    अभी 28 सितम्बर 2021 के दिन कन्हैया ने सीपीआई छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा है। यदि सही कहा जाय तो आज देश के केंद्र में बीजेपी के सामने कांग्रेस पार्टी के अतिरिक्त कोई भी पार्टी विकल्प के रूप में इस समय नजर नहीं आ रही है। ऐसे में कन्हैया कुमार का कहना है कि विपक्ष की एकजुटता से कांग्रेस में मजबूती आयेगी और जो लोग कह रहे हैं कि विपक्ष कमजोर हो गया है। यह सिर्फ विपक्ष की चिंता की बात नहीं है। यह मैं नहीं कह रहा हूं- कोई शास्त्र, कोई किताब उठाकर देख लीजिए, जब-जब विपक्ष कमजोर हुआ है तो सत्ता ने हमेशा तानाशाही रुख अख्तियार किया है।

    आज कन्हैया कुमार की ओर से यह बताने की कोशिश की गई कि देश की कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो बीजेपी का मुकाबला करने में सक्षम है, इसलिये कांग्रेस को अन्य दलों को मिलकर मजबूत करना होगा। यदि आज देश की सबसे बड़ी पार्टी को नहीं बचाया गया, यानिकि बड़े जहाज को नहीं बचाया गया तो छोटी-छोटी कश्तियां भी नहीं बचेंगी।

    कन्हैया कुमार की यह बातें शायद ही किसी क्षेत्रीय दलों को पसंद आये। क्योंकि कई बार इन्हीं दलों की ओर से इस तरह के प्रश्न भी उठाये गये हैं कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति में पार्टी दिशा हीनता की शिकार है।

    इस तरह की बातों के बीच आज सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि विपक्ष की अगुवाई वाली बातें तो बाद में होंगी लेकिन आज के समय में कांग्रेस पार्टी की अगुवाई कौन करेगा?

    देश की आजादी काल से पूर्व स्वतंत्रता संग्राम की धुरी रहे कांग्रेस पार्टी, आजादी के बाद पूरे देश की एक सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर केंद्र की सत्ता में पूरे 25 वर्षों तक आसीन रही इस पार्टी को कोई सीधी टक्कर देने वाला दूसरी पार्टी नहीं थी, लेकिन आज इस पार्टी की स्थिति यह है कि देश के केवल 9 राज्यों के सत्ता तक सिमट कर रह गयी है।

    • जी के चक्रवर्ती

    Shagun

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading