Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    नहीं भूलेंगी 2022 की यह यादें

    ShagunBy ShagunDecember 28, 2022Updated:December 28, 2022 Hot issue No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 831

    “जिगर मुरादाबादी” की एक शेर शुरू करते हुए कि :-

    हमको मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं,
    हमसे ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं,

    आज हम जब पुराने वर्ष को अलविदा कह चुके हैं तो पुराने साल में हमने क्या खोया क्या पाया इस पर दृष्टिपात अवश्य किया जाना चाहिए? क्योंकि व्यक्ति पूरानी चीजों को छोड नई चीज़ों को अपनाता है, लेकिन गुज़रे समय में हमसे क्या गलतियां हुई उससे सबक लेते हुये नये समय मे चैतन्य रहने का हमारा प्रयास ही हम मनुष्यों के तरक्की के कपाट खोलता हैं।

    नव वर्ष के जनवरी महीने में कोरोनावायरस कोविड-19 का नया वैरिएन्ट ओमिक्रॉन आया था, जिसका निरंतर प्रभाव देखा गया।

    21 जनवरी 2022 के दिन दिल्ली में स्थित इंडिया गेट की अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अमर ज्योति से विलय कर दिया गया। यह अमर जवान ज्योति पिछले 50 वर्ष पूर्व 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्मृति में जलती रहती थी।

    वर्ष 2022 शीतकालीन ओलंपिक चीन के बीजिंग शहर में आयोजित किए जाते हैं, यह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और शीतकालीन ओलंपिक दोनों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया है।

    इसी वर्ष 6 फरवरी 2022 के दिन पूरे विश्व की जादुई आवाज़ स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशक जी का स्वर भारतीय उपमहाद्वीप में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग दीवाने थे। ऐसे एक भारतीय पार्श्वगायन की भारतरत्न विभूति हमे आपको छोडकर हमेशा हमेशा के चिर निद्रा में चलीं गई।
    वहीं भारतीय राजनीति मे वर्ष 2022 का बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसी वर्ष देश के पांच राज्यों में चुनाव हुए। जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर से लेकर गोवा जैसे राज्यों में हुये चुनावों के परिणाम परिणामों ने देश की राजनीति को एक नई दिशा देने का काम तो किया ही है साथ ही देश के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की पुनः वापसी हुई हैं।

    इसी वर्ष फरवरी महीने में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण हुआ, यह सबसे बड़े युद्धों में से एक है, इस युद्ध के कारण जहां मानवीय संकट, अंतर्राष्ट्रीय निंदा, प्रतिबंध जैसे क्रिया कलापों से विश्व में परमाणु खतरा पैदा हो गए।

    14 फरवरी 2022 को देश के कर्नाटक राज्य में हिजाब को लेकर काफी बवाल हुआ। उस वक्त स्कूल-कॉलेज में बच्चों को बुर्का या हिजाब पहनने से रोका गया था, जिसके पश्चात काफी विवाद हुआ।

    10 मार्च 2022 को देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव के नतीजे सामने आए जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में बीजेपी ने जीत दर्ज की और पंजाब में AAP ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

    वर्ष 2022 के 11 मार्च – के दिन फिल्म कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई। इस फिल्म के रिलीज पर भी देशभर में काफी बवाल मचा था।

    इसी वर्ष मई महीने में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई , तो वहीं 16 जून और इसके आसपास का समय भारतीय सेनाओं के अग्निपथ स्कीम को लेकर सुर्खियों में रहा। इस दौरान भारत सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ स्कीम का विरोध भी किया गया, जिसके कारण रेलवे नेटवर्क बहुत प्रभावित रहा।

    देश के महाराष्ट्र राज्य में 30 जून के दिन पिछले 10 दिनों से चला आ रहा महाराष्ट्र की राजनीति में उठ रहा भूचाल खत्म हुआ। इस भूचाल में उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा और बाद में एकनाथ शिंदे सीएम बने वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनाया गया।

    इस वर्ष 31 जुलाई में पेशेवर फुटबॉल प्रतियोगिता यूईएफए (UEFA) महिला यूरो, 2022 का 13वां संस्करण इंग्‍लैंड में संपन्‍न हुआ तो वहीं जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या होने जैसी ख़बरें आई।

    25 जुलाई के दिन भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को चुना गया है, जिससे वह देश की निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी महिला है।

    अगस्त महीने में :-
    इस्राइल ने गाजा पट्टी पर फिर से हवाई हमले शुरू कर दिया।
    एशिया कप दुबई इसी वर्ष आयोजित किया गया जो किसी भी मुस्लिम देश या पूरे अरब जगत में आयोजित हुआ पहला विश्व कप था।

    2022 के सितम्बर माह में:-
    लिज़ ट्रस को यूके के पीएम के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन ब्रिटेन में राजनीतिक संकट उभरने के बाद उनके कार्यालय में 15 दिनों की सेवा के बाद उन्हें अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा।
    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया।

    अक्टूबर 2022 में :-
    एलोन मस्क, स्पेस एक्स और टेस्ला के मालिक ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था।
    ब्रिटेन में संकट के बीच ऋषि सुनक यूके के पीएम बने।

    नवंबर 2022 में :-
    जी20 शिखर सम्मेलन बाली में सम्पन्न हुआ।
    जलवायु परिवर्तन पर सीओपी 27 हुआ।

    नासा ने पेस में आर्टेमिस 1 लॉन्च किया।

    विश्व की जनसंख्या 8 अरब तक पहुंची।
    FIFA वर्ल्ड कप 2022 कतर में आयोजित हुआ था।

    इस वर्ष के अंत मे अपराध की दिल दहला देने वाली बड़ी घटना सामने आई। दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने सभी देश वासियों का दिल दहला दिया था।

    सबसे अंत में: –
    कई हस्तियां हम सभी लोगों को हमेशा के लिये अलविदा कह कर चली गयीं।
    वैसे आपको बता दें कि इस वर्ष 2022 में इन विभूतियों के अलावा
    17 जनवरी को बिरजू महाराज, 6 फरवरी में को लता मंगेशकर, 15 फरवरी को बप्पी लहरी का और 12 फरवरी को राहुल बजाज जैसे लोगों ने सदा के लिए विदा ली।

    प्रस्तुति : जी के चक्रवर्ती

    Shagun

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading