किसानों को सटीक मौसम जानकारी देने पर जोर, WINDS योजना की प्रगति तेज करने के निर्देश
लखनऊ : किसानों को सटीक मौसम की जानकारी देने वाली महत्वाकांक्षी WINDS योजना में हो रही देरी पर योगी सरकार भड़क गई है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लापरवाही बर्दाश्त न करते हुए संबंधित एजेंसियों को कड़ी चेतावनी देते हुए 30 मई तक काम पूरा करने का ultimatum दे दिया है।
“लापरवाही स्वीकार्य नहीं” – मंत्री का सख्त रुख
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा में WINDS योजना की समीक्षा बैठक में गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसानों को मौसम आधारित सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आपदा प्रबंधन और कृषि योजना बनाने में यह डेटा बेहद जरूरी है। “इसमें किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,” मंत्री शाही ने साफ कहा।
AWS और ARG स्थापना में हो रही धीमी प्रगति
- योजना के तहत पूरे प्रदेश में:ब्लॉक स्तर पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (AWS)
- ग्राम पंचायत स्तर पर ऑटोमेटिक रेन गेज (ARG)
स्थापित किए जाने हैं। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त वित्त पोषण से यह 5 वर्षीय परियोजना चल रही है। लेकिन समीक्षा में सामने आया कि निर्धारित समयसीमा के बावजूद काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
30 मई तक पूरा करो, वरना होगी ब्लैकलिस्टिंग
- मंत्री शाही ने संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए:30 मई तक प्रथम चरण का कार्य पूरा करें
- लंबित स्थलों का तुरंत सत्यापन कर स्थापना तेज करें
- जिलाधिकारियों के स्तर पर समन्वय बढ़ाएं
- फील्ड टीम भेजकर बाधाओं का त्वरित समाधान करें
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर काम नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्टिंग समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
किसानों के हित में खेल रहा है मौसम
मंत्री ने कहा कि आज के समय में सटीक मौसम पूर्वानुमान किसानों के लिए जान बचाने वाला साबित हो सकता है — खासकर भारी बारिश, सूखा या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान। WINDS योजना की सफलता सीधे किसानों की आय और सुरक्षा से जुड़ी हुई है।
सरकार का संदेश: किसानों को आधुनिक तकनीक और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह सख्ती योगी सरकार की किसान हितैषी छवि को और मजबूत करती नजर आ रही है, जहां योजनाओं को सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीनी हकीकत में लागू करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।







